पन्ना। स्थानीय लव कुश वाटिका में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम नगर आगमन पर पन्ना व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विपुल जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री जी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।
व्यापार की समस्या और उनके विकास के लिए चर्चा की गई और मंत्री जी ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए सदैव तैयार रहेंगे और पन्ना के विकास के लिए नए-नए कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित।
अध्यक्ष विपुल जैन, रज्जु खेरहा, पी सी यादव , जीतेंद्र सिंह परमार, आशु जैन, राजू छट्टानी, पारस जैन, कैलाश गुप्ता , मुन्नालाल महोबिया, सुनील थापक, अशोक केसरवानी, अजय पाठक, छोटू गुप्ता, जितेश गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


