अजयगढ़, भारतीय जनता युवा मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के आवाहन पर छात्रों की सुरक्षा एवं स्वच्छता हेतु पन्ना जिले के सभी 12 मंडलो के सभी परीक्षा केंद्रों पर आज से
प्रारंभ हुई बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित छात्र छात्राओं को नि:शुल्क मास्क वितरण के साथ साथ हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई उसी क्रम में आज अजयगढ़ मंडल में सभी परीक्षा केंद्रों में अजयगढ़ मंडल के अध्यक्ष उमेश सोनी और
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरू राजा और उनकी टीम ने व्यवस्था संभाली।

जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे जयराम पाठक , राजेन्द्र खटीक, मोनुगुप्ता, शिवम गोस्वामी नितिन सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







































