सिंगरौली कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जप्त, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

सिंगरौली कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जप्त, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट दिनांक 16-11-2019 को कलेक्टर महोदय श्री के. वी. एस. चौधरी जी के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अनिल जैन के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर एल साहू के नेतृत्व में छापा मार कर रामरक्षा केवट के यहाँ से 05 लीटर हांथभट्ठी शराब प्रेमचंदकेवट के यहाँ से 20 किलो ग्राम महुआ लाहन दोनों निवासी नौगढ़, पानमती साकेत के यहाँ से 02 लीटर हांथभट्ठी शराब, विरहुलिया साकेत के यहाँ से 20 किलो ग्राम महुआ लाहन, नीरज साकेत के यहाँ से 30 किलो ग्राम महुआ लाहन तीनों निवासी डिग्घी थाना वैढ़न , संजू वियार के यहाँ से 04 लीटर हांथभट्ठी शराब, रामसिया साहू के यहाँ से 20 किलो ग्राम महुआ लाहन दोनों निवासी खुटार थाना वैढ़न से जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) (च) के तहत प्रकरण बनाया गया। सहयोगी दल में शीवेन्द्र सिंह आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आर. एन. साहू, भास्कर दत्त राल्ही , बहादुर सिंह गोंड़, आलोक सिंह चौहान आबकारी आरक्षकों का विशेष योगदान रहा।

0
276

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here