बाइक से निकले छतरपुर जिले के कप्तान सचिन शर्मा, पुलिस बल के साथ किया शहर का भ्रमण,संवाद न्यूज डिप्टी हेड अनुपम गुप्ता”स्वामी जी की रिपोर्ट

0
255

छतरपुर – पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

शहर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की एसपी सचिन शर्मा ने अपील की।

एसपी सचिन शर्मा, पुलिस बल के साथ बाइक से शहर का भ्रमण करने निकले। त्योहारों को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
छत्रसाल चौराहे से महल तिराहा, सिटी कोतवाली, चौक बाजार, गाँव की देवी, फव्वारा चौक होते हुए, डाकखाने चौराहा पहुँचे। एस. पी. सचिन शर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शहर में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द और एकता के साथ मनाएं। भीड़-भाड़ में मास्क जरूर लगाएं, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सीएसपी उमेश शुक्ला, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी, सिविल लाइन थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, ओरछा रोड थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here