अजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान गौरव सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष जागेश्वर शुक्ला के आवाहन पर स्थानीय रेस्ट हाऊस में किसान मोर्चा अजयगढ़ के मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवध तिवारी, जिला मंत्री चनपुरिया जी का स्वागत मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। किसान मोर्चा अजयगढ़ मण्डल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी और परिचय प्राप्त किया गया। जिला मंत्री चनपुरिया जी द्वारा किसान गौरव सप्ताह कार्यक्रम के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई
जिसमे प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता कामता भुर्जी, संतू मिश्रा, कमलेश पांडेय, राजेंद्र तिवारी, चतुरेस सेन, पुष्पेंद्र यादव, साहनी गर्ग, रामभुअन मिश्रा, एवम सभी कार्यकर्ता सम्मलित रहे सभी का आभार मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने व्यक्त किया