पन्ना मे पत्रकार विकास परिषद द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न,पन्ना से संवाद न्यूज ब्यूरो दीपक शर्मा की रिपोर्ट

0
639

सर्वप्रथम माता सरस्वती जी की प्रतिमा में पुष्पमाला दीप प्रज्वलि मुख्य अतिथि टीआर नायक जी,पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुसमाकर”श्रीमाली”जी, विशिष्ट अतिथि मोहनलाल कुशवाहा, मनोज केसरवानी, अंकुर त्रिवेदी, आस्था दीपक तिवारी, अनुपम गुप्ता, शिवरतन नामदेव, अमरदीप गोस्वामी द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुसमाकर ने अपने वक्तव्य में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकार विकास परिषद की तत्परता को प्रमुख बताते हुए कहा कि पत्रकार विकास परिषद द्वारा सामाजिक संरचना एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया जा रहा है जो प्रसंनता की बात है । श्री कुसमाकर ने विगत माह मे दमोह जिले के पटेरा मे पत्रकार विकास परिषद के अधिवेशन को सामाजिक एवं संस्कृति संरक्षण की दिशा मे सार्थक प्रयास निरूपित करते हुए पन्ना मे आयोजित उक्त कार्यक्रम को उससे भी आगे बताया । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कवियों का सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश सौरभ और विनोद कुमार गुप्ता जी द्वारा किया गया इसमें डॉ प्रेमलता नीलम , रवि चतुर्वेदी, अमर सिंह राजपूत,सुशील वैभव, सुश्री नीलू पटेल, और डॉक्टर सुरेश सौरव  का सम्मान किया गया।

कवि सम्मेलन के बाद जिले में उत्कृष्ट किए गए कार्य में लोगों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर शैलेंद्र भदौरिया (निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में) नरेंद्र गुप्ता  (निशुल्क भोजन के समाज सेवा क्षेत्र में) आकाश जोशी (शिक्षा के क्षेत्र में) मनोज केसरवानी (समाज सेवा के क्षेत्र में) सत्यजीत शिवजी सिंह  (ओबामा फाउंडेशन के उत्कृष्ट कार्य में ) संध्या शर्मा (पन्ना जिले में आवेकस एजुकेशन लाने की विस्तार की क्षेत्र में ) दादा भाई गुप्ता साहब देवेंद्र नगर (समाज सुख दुख हर संभव मदद के समाज सेवा के क्षेत्र में) विनोद गुप्ता देवेंद्र नगर (साईं रोटी कपड़ा  समाज सेवा के क्षेत्र में) सौरभ विनोद जड़िया( एक्सीडेंट मॉडल तकनीकी क्षेत्र में) राजेंद्र नामदेव (सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र में)   संतोष रैकवार (गौ सेवा में) गायत्री खरे  कवित्री (साहित्य के क्षेत्र में) पायल शारदा गुप्ता (अभिनव के क्षेत्र में) विक्रम गुप्ता कोरियोग्राफर सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्षेत्र में ) शंभू दयाल खरे विश्वास (साहित्य क्षेत्र में ) जगदीश कुशवाहा राष्ट्रीय कवि (साहित्य क्षेत्र में) एवं लायंस क्लब की महिलाओं रचना सिंह किरण सिंह, अनुष्का शर्मा, ऊषा शर्मा, हेमलता रैकवार, आशा सोनी, उर्मिला खेरया ग्रुप को सम्मानित किया गया।

पत्रकार विकास परिषद की कार्यकारणी में सम्मानित किए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुसमाकर जी, अनुपम गुप्ता जी राष्ट्रीय महासचिव, शिवरतन नामदेव जी, राष्ट्रीय सचिव दीपक शर्मा राष्ट्रीय समन्वयक,राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य संत श्री महावीर चतुर्वेदी जी,विनोद गुप्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,राष्ट्रीय कार्यालय सचिव विकास भारद्वाज,अनिल पटेल प्रदेश अध्यक्ष ,महेंद्र सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रमोद सिंह सेंगर प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश गोस्वामी प्रदेश संयोजक,  उपेंद्र प्यासी प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र सोनी प्रांत महासचिव, दिनेश पिपरसानिया संभागीय अध्यक्ष सागर, मोहम्मद शमीम सिद्दीकी संभागीय सचिव सागर, कमलेश कुशवाहा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, रावेद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सचिन खरे जिला अध्यक्ष पन्ना, विक्की ताम्रकार जिला अध्यक्ष दमोह ,सरस्वती सोनी छतरपुर,  मोहन  पटेल दमोह, श्रीकांत तिवारी गुनौर, वेद प्रकाश तिवारी गुनौर ,रामप्रताप बर्मन सलेहा, बृजेंद्र सिंह चतुर्वेदी, महावीर चतुर्वेदी, भरत शुक्ला दमोह, दीपक पाठक दमोह, पंडित विजय नारायण तिवारी,  सुधीर तिविरी जिलाध्यक्ष छतरपुर ,संदीप गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष छतरपुर, जीतेंद्र सिंह परमार तहसील उपाध्यक्ष राजनगर, संदीप पांडेय पन्ना  जिला महासचिव,  राजेंद्र लोधी  पन्ना जिला महासचिव,  राहुल नामदेव,अंकित रैकवार,पुंण्य प्रताप सिंह परमार,पं. संजय त्रिपाठी शाहनगर,अनूप कुशवाहा, सुशील बर्मन,अंकित गुप्ता,डा. उपदेश श्रीवास्तव, सुधीर अग्रवाल, विजय व्यास,के.के.पाण्डेय आदि  कार्यकारिणी सदस्य रहे।

 उक्त कार्यक्रम के आयोजन मे सचिन खरे, दीपक शर्मा, दिनेश गोस्वामी, संदीप पांडे, राजेंद्र  लोधी एवं पत्रकार विकास परिषद पन्ना के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान अहम रहा । कार्यक्रम के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा से सांई रोटी कपड़ा बैंक देवेन्द्रनगर को.पत्रकार विकास परिषद के आधीन किये जाने की घोषणा के साथ राजेन्द्र सोनी को राष्ट्रीय कार्यसमिति मे साई रोटी कपड़ा बैंक का संचालक एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनोद गुप्ता जी को प्रबंधक नियुक्त किया गया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने सभी का आत्मीय आभार व्यक्त किया । पन्ना मे उक्त भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंण्डल मे राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं प्रान्तीय संयोजक दिनेश गोस्वामी, पन्ना जिलाध्यक्ष सचिन खरे,जिला महासचिव संदीप पाण्डेय, राजेन्द्र लोधी का पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा विशेष सम्मान किया गया ।

दीपक शर्मा, ब्यूरो संवाद न्यूज पन्ना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here