दमोह जबेरा //सास ससुर की गाली से दुखी दामाद ने किया कीटनाशक का सेवन, गंभीर हालत में भर्ती
बनवार- नोहटा थाना की बनवार चौकी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम झरौली में सास ससुर की गाली गलौज से दुखी होकर दामाद ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे तुरंत ही इलाज के लिए जिला अस्पताल पर भर्ती किया गया। जानकारी अनुसार ग्राम झरौली निवासी प्यारे लाल यादव की शादी ग्राम मझगवां हंसराज थाना कुम्हारी में 4 वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के बाद उसके यहां दो बेटियों ने जन्म लिया। लेकिन आए दिन पति पत्नी के बीच में विवाद हो जाता था। आज रविवार को भी छोटी सी बात को लेकर प्यारेलाल का विवाद अपनी पत्नी से हो गया तब उसकी पत्नी ने अपने मायके में अपने माता पिता को घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद सास ससुर ने फोन पर ही प्यारे लाल को धमकी दी एवं उसे गालियां दी इसके बाद वह दुखी हो गया और उसने घर में रखें कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना पड़ोसियों के दी और आपातकालीन वाहन से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल बनवार पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
Latest article
निर्वाचन प्रेक्षक के द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण कर दिये...
अजयगढ़ l राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत एवं नगरीय निकायों की प्राधिकृत कर्मचारियों के द्वारा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य उपरान्त...
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज करने भाजपा...
अजयगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से खरगोन की घटना के संबंध में ट्वीट किया गया...
ग्राम खोरा में खेत में खुदाई के दौरान निकली हनुमान जी की मूर्ती दर्शन...
अजयगढ़। तहसील के सबसे बड़े ग्राम खोरा में ठाकुरदीन लोध पिता बद्री लोध के खेत में खुदाई के दौरान निकली पुरानी भव्य...