सिंगरौली – मोरवा थाना क्षेत्र के परेवा नाला के समीप अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव छत विक्षत अवस्था में पाया गया हैए जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे मरे सप्ताह भर से ऊपर हो गया था। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी अनुसार आज सुबह रामसुभग गौड़ ने अपने खेत के बगल में शव पड़ा हुआ देखा तो उनके द्वारा तत्काल मोरवा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर दलबल पहुंचे मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि शव खेत के बगल में बने नाला में पड़ा था जिसे जानवरों द्वारा खीचकर ऊपर कर दिया गया। शव क्षत.विक्षत स्थिति में था । जिससे काफी दुर्गंध रही थी। शव को जानवरों द्वारा कई जगह से भी नोचा गया था। इस कारण इसकी शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। महिला के साथ दुराचार और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। एफएसएल टीम के साथ मोरवा पुलिस जांच में जुटी है।



