ग्राम सुनहरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत,2 जानवर सहित 2 व्यक्ति घायल अजयगढ़ से संवाद न्यूज ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

0
271

अजयगढ ,अजयगढ़ के ग्राम पंचायत सुनहरा में हृदयविदारक घटना घटित हुई जिससे गांव में मातम छा गया । विगत दिवस शाम 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आये 22 वर्षीय युवक बबलू की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही वही खड़े देवीदीन व महिला झुलस गए एवं 2 बकरी की जान चली गई


बरसात के मौसम में आकाश से मौत बरसने का क्रम लगातार जारी है । उसी क्रम में कल हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से ग्राम पंचायत सुनहरा में खेत के पास बरिया के पेड़ के नीचे खड़े बबलू उर्फ चन्नू पिता कल्लू अहिरवार उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि पास ही खड़े देवीदीन पिता रामदीन उम्र 68 वर्ष व एक महिला बोतना पति मुन्ना उम्र 45 वर्ष घायल हो गये।जबकि पास ही खड़ी दो बकरियां भी बिजली की चपेट में आ गई जो मोके पर ही मृत हो गई।उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई।ओर मामले को पंजीबद्ध कर पंचनामा बनाया गया।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ पहुचाया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है ।जबकि मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करा शव को परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here