आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चरा रहे व्यक्ति की हुई मौत, दमोह से संवाद न्यूज ब्यूरो विक्की ताम्रकार की रिपोर्ट

0
326

पटेरा-सोमवार की शाम हुई तेज बारिस और बिजली की धमक ने एक व्यक्ति की जान ले ली।
जानकारी अनुसार पटेरा थाना अंतर्गत आने वाला ग्राम सतारिया जहाँ सोमवार को प्रीतम पटेल बकरिया चराने नजदीकी पहाड़ी पर गया था और तेज बारिस में फंस जाने के कारण एक पेड़ के नजदीक बैठ गया जहां उसने पानी से बचने के लिए पत्ते तोड़कर छाता बनाकर बैठ गया किन्तु अचानक नजदीक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने की वजह से उसकी मौत हो गई ।

देर शाम तक घर नही लौटने पर प्रीतम के पारिवारिक लोगो ने ढूंढने का प्रयास किया गया किन्तु देर रात तक न मिलने के बाद पटेरा थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
सुबह मिली लाश- प्रातः से ही पुनः प्रीतम को तलाशने का कार्य परिवार और ग्रामवासियो ने प्रारम्भ की जहां लगभग 7 बजे प्रीतम की लाश पहाड़ पर एक पेड़ के पास प्राप्त हुई जिसे और पेड़ को देखकर यह अनुमान सहज ही लगा लिया गया की यह कहर आकाशीय बिजली का है ।
पटेरा पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम को भेजते हुए अपनी कार्यवाही प्रारम्भ की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here