कुंडलपुर महामहोत्सव फरवरी- मार्च में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा तैयारियों की समीक्षा की /संवाद न्यूज़ प्रबंध संपादक विजय यादव

0
180

दमोह : 23 दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा दमोह जिले कुंडलपुर में फरवरी – मार्च में होने वाले महामहोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। दमोह के सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल पूना से तथा सागर संभाग के कमिश्नर श्री मुकेश शुक्ला और पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल शर्मा सागर से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने आयोजन को लेकर बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवा,परिवहन व्यवस्था आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर दमोह एन आई सी रूम में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार, सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव सहित सबंधित विभाग के अधिकारी मौजू रहे।
—000—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here