ग्राम बीरा में दो कोरोना संक्रमित मरीज निकले प्रसासन मौके पर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 54,बीएमओ डॉ के पी राजपूत ने की पुष्टि अजयगढ़ से संवाद न्यूज ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

0
155

अजयगढ़ । अजयगढ़ के ग्राम बीरा में हिमांचल प्रदेश जिला सोलन में किसी फैक्टरी में काम कर रहे थे यह परिवार प्रवासी मजदूरो 23 अगस्त को 6 लोग आये हुए थे जिनकी सेम्पलिंग अजयगढ़ अस्पताल में 24 को की गई थी जिनकी रिपोर्ट विगत दिवस आई जिसमे एक युवती व एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है दोनों रिश्ते में भाई बहिन है जिससे पॉजिटिव आये मरीजों के क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर क्षेत्र को सील करने की तैयारी की जा रही थी जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को अजयगढ़ के ग्राम बीरा में 18 वर्षीय युवती व 24 वर्षीय युवक हिमांचल प्रदेश से आये थे जिनकी कोरोना सेम्पलिंग की गई थी जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है दोनों कोरोना मरीज एक ही परिवार के है
दोनों उक्त पुष्ट केशो के संबंध स्थल पर पहुंच कर स्क्रीनिंग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं मरीजों को कोविड केयर सेंटर अजयगढ़ के मॉडल स्कूल में भर्ती करने कार्यवाही की जा रही थी दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने से अजयगढ़ में संख्या बढ़ कर हुई 54 जिसमें 48 लोग ठीक हो कर अपने घर जा चुके है और 6 एक्टिव केश है जिनका इलाज कोरोना अस्पताल में किया जा रहा है दोनों कोरोना मरीजों की पुष्टि बीएमओ डॉ केपी राजपूत ने की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here