पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती मनाई अस्पताल में किए फल वितरण संवाददाता ललित राय के साथ संवाद न्यूज़ प्रबंध संपादक विजय यादव

0
208


दमोह पटेरा – भाजपा मंडल पटेरा द्वारा म शनिवार 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई, जिसमें सभी मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पं दीनदयाल जी के चित्र पर संयुक्त रूप से तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल जी के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए श्री बद्री पटेल जनपद अध्यक्ष ,राजेन्द्र सींग मण्डल अध्यक्ष पटेरा, पं दयाशंकर चौबे एव पंडित दीपक उपाध्याय ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला बताया की वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वह एक संपोषित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष चित्तर सींग ने कहा की पं दीनदयाल की जयंती से हम सभी कार्यकर्ता को सीख लेने की आवश्यकता है की पं दीनदयाल जी ने किस तरह से समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य किए थे। आज उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर भाजपा के लिए काम करने की आवश्यकता है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की लिखी हुई पुस्तक एकात्म मानववाद को अवश्य पढ़ना चाहिए।

इस कार्यक्रम उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा मण्डल मिडिया प्रभारी संजय शुक्ला का जन्मदिवस केक काटकर मनाते हुए सभी ने शुभकामनाये दी ।
जिसके पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारी जिसमे मण्डल महामन्त्री पुष्पेन्द्र सोनी, बलराम पटेल,हरप्रसाद चौरसिया,मुन्ना अवधिया,मुन्ना साहू, योगेश उपाध्याय,प्रवीण सोनी,कमलेश तिवारी,पप्पू परौहा,सौरभ बजाज,कैलाश ताम्रकार,नीतेश बड़कुल,शरीफ शाह,अमर सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,दीपू सैनी, संतोष सहारा, डॉ सदाकत बजाज,कमलेश पटेल,लष्मीकांत पटेल, दुलीचन्द अहिरवार,मोहन अहिरवार सभी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजो का हाल चाल जाना और फलो का वितरण किया वही एन आर सी वार्ड में भर्ती बच्चों और माताओ को भरपूर मात्रा में फल बांटे इस अवसर पर स्वास्थ्यकेन्द्र के बीएमओ डॉ अशोक बरोनिया और स्टॉफ साथ में उपस्थित रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here