पन्ना जिले मेआज मिले 14 नए मामले,165 पर पहुंचा कोरोना का ग्राफ,जिला पंचायत कार्यालय में लगातार मिल रहे संक्रमित,पन्ना से संवाद न्यूज सिटी ब्यूरो सचिन खरे की रिपोर्ट

0
352

पन्ना – जिले में दिनों दिन कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या मे ंइजाफा हो रहा है। आज पन्ना में एक ही दिन में 14 नए मामले सामने आए हैं। 509 जांच के परिणाम प्राप्त होना शेष हैं। सागर लैब से प्राप्त जांच परिणामों में शाहनगर विकासखण्ड के ग्राम मैगवां में 15 वर्षीय किषोर एवं 13 वर्षीय बालक की रिर्पोट पाॅजिटिव आई है। वहीं अजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम बहिरवारा में 35 वर्षीय युवक एवं 8 वर्षीय बालक कोरोना पाॅजिटिव निकला। अजयगढ़ के ही कीरतपुर में 23 वर्षीय युवक व देवेन्द्रनगर में 26 वर्षीय युवक पाॅजिटिव मिला है। इनके अलावा एक व्यक्ति कर्नाटक के बैंगलौर में पाॅजिटिव मिला है, जो पन्ना जिले का निवासी है। उसका उपचार बैंगलौर के कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। जिले में अब कोरोना के कुल आंकड़ा 165 पर पहंुच गया है। जिसमें 105 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, शेष 59 लोगों का उपचार जारी है।
पन्ना शहर में भी कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी हाल ही में शहर में 15 मामले सामने आए थे, वहीं आज शहर में आज 8 लोगों की रिर्पोट पाॅजिटिव आई है। जिसमें 36 वर्षीय जिला पंचायत के कर्मी सहित जगात चैकी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला एवं सतना बैरियल के पास 57 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला एवं 23 वर्षीय महिला की जांच पाॅजिटिव प्राप्त हुई। सभी को कोंविड़ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। शहर में बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रषासन को विषेष प्रयास की जरूरत है। अधिक जनसंख्या घनत्व वाले पन्ना में शहर में संक्रमण का फैलाव हुआ तो काफी लोग इससे ग्रसित हो सकते हैं। यही कारण है कि प्रषासन लगातार लोगों से मास्क व सोषल डिस्टेंस बनाने की अपील कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here