पन्ना विधायक के जन्मदिन पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम, पन्ना से संवाद न्यूज ब्यूरो दीपक शर्मा की रिपोर्ट

0
156

पन्ना विधायक के जन्मदिन पर आयोजित किए गए कई कार्यक्रम

पन्ना-मध्यप्रदेश के डायमंड शहर पन्ना के विकासशील विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के बेनीसागर मोहल्ले में आतिशबाजी की गई एवं केक काटकर अपने लोकप्रिय विधायक का जन्मदिन मनाया गया। विदित हो कि वर्तमान पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह पहले बेनीसागर मोहल्ले में ही रहा करते थे जहां उनके साथ रहनेवाले स्थानीय लोगों ने विधायक का जन्मदिन मना कर पुरानी यादो को ताजा किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पन्ना अस्पताल मे मरीजों को फलों का वितरण भी किया एवं अस्पताल परिसर में संचालित नर नारायण समिति के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को स्पेशल भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा के माध्यम से विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के दीर्घायु एवं यशस्वी होने की प्रार्थना की गई कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामावतार बबलू पाठक भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकुर त्रिवेदी पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह यादव पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश संयोजक दिनेश गोस्वामी पत्रकार विकास परिषद के जिला अध्यक्ष सचिन खरे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजेंद्र सिंह बुंदेला पतंजलि की जिला प्रभारी संजय खरे प्रकाश साहू विजय साहू रंजीत खटीक कपिल मनीष राजेंद्र लोधी संदीप पांडे लल्लन कुशवाहा मनोज कुशवाहा सुरेंद्र साहू दिलीप सरकार आदि भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे

पन्ना से संवाद न्यूज ब्यूरो दीपक शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here