पन्ना स्वदेशी अभियान के द्वारा शहीद वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं चीनी वस्तुओं का होली दहन किया गया,पन्ना से संवाद न्यूज के लिए राजेन्द्र सिंह लोधी की रिपोर्ट

0
161

पन्ना। चीन द्वारा भारत के ऊपर किए गए कायराना हमले से जो हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं इससे पूरे देश में आक्रोश लहर है इसी के चलते आज पन्ना स्वदेशी अभियान के तहत शहीद वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार व होली दहन किया गया।
इस कार्यक्रम के संचालक व पन्ना स्वदेशी अभियान जिला संयोजक संजय खरे ने शहीद वीर जवानों की फोटो के समीप दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद सभी पदाधिकारियों ने एक-एक कर के पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए उन वस्तुओं का दहन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने “स्वदेशी अपनाओ चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करो” “भारत माता की जय” का नारा लगाया। कार्यक्रम में उपस्थित संजय खरे पन्ना स्वदेशी अभियान जिला संयोजक, दिनेश गोस्वामी पतंजलि स्टोर संचालक, संजय शुक्ला पन्ना नगर युवा संयोजक, अभिषेक श्रीवास्तव युवा संयोजक पन्ना नगर, दिनेश दुबे, आयुष मिश्रा, संजय यादव, सचिन खरे, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शर्मा, रूपनगायच, अनीता चौबे, भारतीय रैकवार, रचना चटर्जी, देवेंद्र गोस्वामी, संजय कुशवाहा, राकेश प्रजापति, आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here