फांसी पर झूल युवती ने दी जान,सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिर्पोट

फांसी पर झूल युवती ने दी जान,सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिर्पोट सिंगरौली-मोरवा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 अंबेडकरनगर में बीती रात 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी पर झूलने से मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो युवती फांसी पर झूल रही थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है सूचना मिलनके बाद मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम करने के बाद विवेचना में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम सिगरौली के वार्ड क्रमांक 4 निवासी जय शंकर राजभर की 20 वर्षीय पुत्री पूजा राजभर बीती रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली शव के पास कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ लेकिन पुलिस को एक बंद मोबाइल फोन बरामद हुआ है जो लाक मिला है पुलिस का कहना है कि मोबाइल का लॉक टूटेगा तो छात्रा की मौत का खुलासा हो सकेगा।

0
1476

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here