भूपेन्द्र गर्ग सिंगरौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष बने,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

भूपेन्द्र गर्ग सिंगरौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष बने,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट भूपेंद्र गर्ग को भाजपा मंडल सिंगरौली का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष सिंगरौली। भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र पाराशर ने सिंगरौली जिले के सभी 16 भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा किया है । जिसमें भूपेंद्र गर्ग बंटी को सिंगरौली मंडल एवं भारतेंदु पांडे को विंध्यानगर मंडल तथा विक्रम सिंह को बैढ़न मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र गर्ग बंटी को भाजपा मंडल सिंगरौली का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिंगरौली के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया है। सिंगरौली विधायक राम लल्लू बेस वैश्य सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाइयां दी।

0
364

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here