राजा पटना जिला स्तरीय दुर्गा चालीसा पाठ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का होगा आगमन दमोह से संभाल न्यूज प्रबंध संपादक विजय यादव

0
254

दमोह – परम पूज्य सदगुरुदेव प्रतिपल स्मरणीय धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा विश्व शांति जनकल्याण सामाजिक सद्भावना एवं धार्मिक आत्मोत्थान हेतु 15 मार्च 1995 को भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया गया था जिसका केंद्रीय कार्यालय परम पूज्य सदगुरुदेव जी द्वारा स्थापित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में स्थित है इस पावन आश्रम स्थल में श्री दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ परम पूज्य सदगुरुदेव जी महाराज के संरक्षण एवं निर्देशन में उनके आशीर्वाद से 13 अप्रैल 1997 से अनवरत जारी है इसी कड़ी में जिला दमोह के तहसील दमोह के राजा पटना में जन जन के कल्याण हेतु जिला स्तरीय अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जो 24 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा एवं 25 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा तदुपरांत 25 दिसंबर को ही नशा मुक्ति जन जागरण रैली निकाली जावेगी।श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या दीदी जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रम धाम रत्न सौरभ द्विवेदी जी सम्मिलित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here