रोड पार कर रही लड़की को बचाने में,तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,अमानगंज से संवाद न्यूज ब्यूरो सरबेन्द्र सिंह यादव की रिपोर्ट

0
303

अमानगंज:- पन्ना की ओर से आ रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर के रोड से दूर जाकर गिरि। बताया जा रहा है ग्राम सिरी के रहने वाले कुशवाहा परिवार से महिलाएं चंगेरी के कार्यक्रम हेतु ग्राम द्वारी गई हुई थी जो कार्यक्रम करने के बाद अपने ग्राम वापस आ रही थी। तभी ग्राम पिपरवाह की पुलिया के पास एक लड़की जिसका नाम अमीषा पिता राजबहादुर विश्वकर्मा है। रोड पार करके अपने घर जा रही थी, तभी द्वारी से अपने ग्राम सिरी जा रही तेज रफ्तार ऑटो, लड़की बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर के रोड से 10 फुट की दूरी पर जाकर के गिरी। जिसमें बच्चे महिलाएं आदि बैठे हुए थे। वहीं ग्रामीणों ने हादसे को देखते हुए तुरंत मदद की एवं ऑटो को सीधा करते हुए महिलाओं को बचा लिया। जिसमें ग्रामीणों की सूचना पर 108 की मदद से अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज भेजा गया। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे में सभी को मामूली छोटे आई थी। जिसमें किसी प्रकार की विशेष जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन हादसे में ऑटो, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ऑटो चालक बालकृष्ण कुशवाहा पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

सरबेन्द्र सिंह यादव, ब्यूरो अमानगंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here