लूना सवार व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर अस्पताल पहुंचते -पहुंचते हुई मौत,सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिर्पोट

0
291

सिगरौली – ऊर्जा चल क्षेत्र में में कोयला लदी भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। इन वाहनों के कारण दुर्घटनाओं के ग्राफ में कोई भी कमी आती नहीं दिख रही। मोरवा क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिलाए जहां शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर लूना सवार की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ’लूना सवार संजय सोनी पिता भोला सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी मोरवा’ दोपहर को बर्तन का व्यवसाय कर पास के ग्राम से लौट रहा था कि ब्लैक डायमंड पेट्रोल पंप एवं शुक्ला मोड़ के बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आती ’ट्रक क्रमांक डच् 53भ्। 2136’ की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि लूना सवार घायल अवस्था में पड़ा रहाए वहीं ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वहां से गुजरते राहगीरों ने मोरवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ’निरीक्षक मनीष त्रिपाठी’ के निर्देशन पर पहुंची पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय सोनी को प्राथमिक उपचार हेतु केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा भिजवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गोबिन्द राज, ब्यूरो संवाद न्यूज सिंगरौली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here