शिक्षामंत्री प्रभूराम चौधरी को नियमितीकरण हेतु अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन,पटेरा से संवाद न्यूज के लिए मोहन पटेल की रिपोर्ट

शिक्षामंत्री प्रभूराम चौधरी को नियमितीकरण हेतु अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन,पटेरा से संवाद न्यूज के लिए मोहन पटेल की रिपोर्ट पटेरा-ग्राम रनेह में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रभू राम चौधरी को अतिथि शिक्षक संघ पटेरा ने अतिथि शिक्षकों की समस्याओं व नियमितीकरण हेतु सौंपा ज्ञापन। शिक्षा मंत्री प्रभू राम चौधरी को अतिथि शिक्षक संघ पटेरा ने अतिथि शिक्षकों की समस्याओं व नियमितीकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा । जिसमे कहा गया कि अतिथि शिक्षकों की इस वर्ष हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी होने के कारण वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। और इस वर्ष आवेदन ऑफ़लाइन होने के कारण कई संस्था प्रमुखों ने आवेदन नही लिए या फिर पावती नही दी जिससे उन्होंने अपने मन के अतिथि शिक्षकों को नियुक्त कर लिया जिससे वर्षो से कार्यरत अतिथियों का हक मारा गया। वर्तमान में जारी प्रक्रिया में आवेदन ऑनलाइन कराये जावें। जिससे सभी को न्याय मिल सके। ज्ञापन सौंपते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बादशाह खान ने मंत्री जी को अतिथियों की समस्याओं से अवगत कराया ।और अतिथियों के नियमितीकरण हेतु प्रक्रिया बनाने हेतु बात रखी। सभी अतिथि शिक्षक ब्लॉक पटेरा व ग्राम रनेह के अतिथि शिक्षक ज्ञापन देने में सहयोगी बने।

0
769

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here