शीत लहर की चपेट में उत्तर और मध्य भारत, जानिए इन 10 राज्यों में कितना गिरा पारा,संवाद न्यूज के लिए नरेन्द्र बढ़ौलिया की विशेष रिपोर्ट

शीत लहर की चपेट में उत्तर और मध्य भारत, जानिए इन 10 राज्यों में कितना गिरा पारा,संवाद न्यूज के लिए नरेन्द्र बढ़ौलिया की विशेष रिपोर्ट नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत समेत मध्य भारत में भी शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने देश के कई राज्यों को अपनी ज़द में ले लिया है. दिल्ली में शनिवार (28 दिसंबर) को लोधी रोड क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसे सर्दी के इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह सफदरजंग क्षेत्र में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में साल 1901 के बाद इस दिसंबर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है.अधिकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर, 2013 को दिल्ली के सफदरजंग का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 11 दिसंबर, 1996 को 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली (Delhi) पूसा: 1.0 ℃ आया नगर: 1.9 ℃ सफदरजंग: 2.4 ℃ पालम: 3.1 ℃ जाफरपुर कलां: 3.1 ℃ नजफगढ़: 3.8 ℃ दिल्ली यूनिवर्सिटी: 4.9 ℃ मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी में 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान में और गिरावट आ सकती है और उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों और कश्मीर घाटी में बर्फबारी हो सकती है. विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 10 दिनों में शीत लहर तेज हो सकती है. आपको बताते हैं कि दिल्ली के अलावा प्रदेश के प्रमुख शहरों के आज न्यूनतम तापमान कितना रहा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पंचमढ़ी: 1.2 ℃ टीकमगढ़: 1.5 ℃ उमरिया: 1.9 ℃ दमोह: 2.5 ℃ बैतूल: 2.8 ℃ नोवोंग: 3.1 ℃ सीधी: 3.2 ℃ सीहोर: 3.2 ℃ रायसेन: 3.2 ℃ दतिया: 3.3 ℃ ग्वालियर: 3.3 ℃ श्योपुर: 3.4 ℃ खजुराहो: 4.0 ℃ सागर: 4.0 ℃ जबलपुर: 4.4 ℃ रीवा: 4.6 ℃ खरगोन: 4.4 ℃ राजगढ़: 4.4 ℃ छिंदवाड़ा: 4.8 ℃ शाजापुर: 5.0 ℃ शिवपुरी: 5.0 ℃ सिवनी: 5.0 ℃ उज्जैन: 5.0 ℃ शाजापुर: 5.0 ℃ सतना: 5.2 ℃ गुना: 5.2 ℃ रतलाम: 5.2 ℃ धार: 5.2 ℃ भोपाल: 5.3 ℃ खंडवा: 7.0 ℃

0
117
नरेन्द्र बढ़ौलिया, विशेष संवाददाता संवाद न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here