सिंगरौली (बड़गड़)में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा,2मृत 16 घायल, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

0
196

सिंगरौली (बड़गड़) में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत 16 घायल

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगड़ में आज दोपहर गंभीर हादसा पेश आया। जहां ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं 11 पुरुष और 5 महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही सदल बल पहुंचे मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस और डायल 100 की टीम की मदद से घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में करीब 12:30 बजे मोरवा क्षेत्र के ग्राम बडगड़ से करीब दो दर्जन ग्रामीण राशन लेने के लिए लाल सिंह गोड के ट्रैक्टर से पास के ग्राम कतरिहार जा रहे थे की अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें बडगड़ निवासी लक्षणधारी सिंह एवं हीरामती सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत कुल 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्राम में हड़कंप मच गया, लोगों की चित्कार सुनकर मदद के लिए आए ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस एवं एंबुलेंस के लिए सूचना दे, ट्रैक्टर के डाले से दबे लोगों को निकाला शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की घटना के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची। मौके पर पहुची मोरवा पुलिस ने घटना में घायल लोगों को मोरवा केंद्रीय चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज अभी जारी है। बताया जाता है कि इसमें पाँच लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिससे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। वहीें केंद्र चिकित्सालय में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल जनकधारी सिंह, रामधारी सिंह, पानमति सिंह, कविता सिंह एवं पार्वती सिंह को रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को मार्ग कायम कर चितरंगी अस्पताल भिजवा दिया है।

घटना में ड्राइवर समेत ये हुए घायल

इस घटना में 11 पुरुष और 5 महिलाएं घायल हुई हैं। पुरुषों में शिवप्रसाद सिंह, जनकधारी सिंह, धनराज सिंह, हीरालाल सिंह, खिरोधन सिंह, रमेश सिंह, सत्य प्रसाद सिंह, सिंह लाल सिंह, शिव शंकर सिंह, उदय भान सिंह, देवी दयाल सिंह एवं महिलाओं में रामधती सिंह, कविता सिंह, पार्वती सिंह, सोमवती सिंह, पानमती सिंह शामिल है।

सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here