सिंहपुर पुलिस ने पकड़ा गांजा। दो आरोपी गिरिफ्तार,संवादnews एमडी कमलेश कुशवाहा की रिपोर्ट

0
119

शहडोल (संवाद news)- सिंहपुर पुलिस ने उड़ीसा से लाया जा रहा 1 कुंटल 5 किलो गांजा जप्त किया है।इस कार्यवाही को शुक्रवार की दोपहर सिंहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर की है। सिंहपुर थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि एक कुंटल 5 किलो गांजा जप्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चालक सीट के पीछे रखा था गांजा

पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया गांजा ट्रक एमपी 18 एच 5078 में चालक सीट के पीछे रखा हुआ था। जिसमें 21 अलग-अलग पैकेट के रूप में गांजा रखा था। पुलिस ने घेराबंदी कर ली और ट्रक को रुकवा कर उसकी तलाशी ली ट्रक खाली था ड्राइवर के केबिन के पीछे यह 21 अलग-अलग पैकेट में रखे गांजे को सिंहपुर पुलिस ने जप्त किया है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों में अख्तर अहमद पिता मुख्तार अहमद निवासी खनौधी एवं पुरुषोत्तम शर्मा उर्फ त्यागी महाराज निवासी खनौधी शामिल है।

खुद ट्रक चला कर लाए थे आरोपी

सिंहपुर थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित अख़्तर अहमद खुद ही ट्रक चलाकर उड़ीसा से लाया था जब्ती के बाद पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी ज्यादा मात्रा में गांजा लाने के बाद उसकी सप्लाई का क्या तरीका है यह लोग कहां-कहां इसे सप्लाई करते हैं एवं उड़ीसा से गांजा कहां से लाया गया था। पुलिस उड़ीसा के उस सप्लायर तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है जो गांजे का बड़ा माफिया है एवं इतनी बड़ी मात्रा पर गांजा सप्लाई करता है कुछ दिनों पहले ही स्पेशल टीम एवम् सोहागपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कर गांजे से भरी कार को भी जप्त किया था।

सिंहपुर थाने के नए प्रभारी सुभाष दुबे ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है बता दें कि थाना प्रभारी दुबे जिस-जिस थाना में रहे हैं उन्होंने इस तरह की कई बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया है। सिंहपुर थाने के स्टाफ के साथ प्रभारी ने इस काम को अंजाम दिया है थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक गया प्रसाद कनौजिया, शेषमणि मार्को, विद्यासागर , रतन सिंह, एवं सिंहपुर स्टॉफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here