हम सबके आदर्श हैं पंडित जवाहरलालनेहरू: डॉ०एस०एस०तिवारी,संवाद न्यूज ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

हम सबके आदर्श हैं पंडित जवाहरलालनेहरू: डॉ०एस०एस०तिवारी,संवाद न्यूज ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट "बाल दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम" देवतालाब (नि०प्र०), ठाकुर सोमेश्वर सिंह महाविद्यालय नईगढ़ी एवं नेहरू युवा केंद्र रीवा के तत्वाधान से पंडित जवाहरलाल नेहरु की 130 वी. जयंती के अवसर पर बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जे०एन०सी०टी० महाविद्यालय के चेयरमैन एवं अवधेश सिंह विश्वविद्यालय कार्यपरिषद् सदस्य डॉक्टर एस.एस. तिवारी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक आर.पी. द्विवेदी ने किया।विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्वच्छता मिशन ब्लॉक समन्वयक नईगढी अर्चना शुक्ला, गायत्री खरे, कुंज बिहारी तिवारी, सरोज पयासी, देवा भारती, मंगल दीन सोनी, के.पी. शर्मा, शिवबहोर मिश्रा, उषा शर्मा, हर्षिता द्विवेदी, हीरामणि तिवारी, संतोष उरमालिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन चंदन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए डॉक्टर एस. एस. तिवारी ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू हम सबके लिए प्रेरणादाई हैं, वह हमेशा बच्चों से बहुत प्यार करते थे उन्होंने बताया की उनके इसी प्रेम के चलते उनकी जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू कहते थे की बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं वह हमेशा देश के बच्चों को आगे लाने का प्रयास करते थे। अर्चना शुक्ला ने कहा की पंडित नेहरू का नारा था आराम हराम है इसलिए हम सबको निरंतर मेहनत करने के साथ-साथ अपने पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर आरपी द्विवेदी ने कहा पंडित नेहरू हमारे देश के बच्चों के लिए वह कार्य किया है कि आज हमारे देश का बच्चा इस देश के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका मिश्रा, प्रीति मिश्रा, क्रांति मिश्रा, सोना मिश्रा, रश्मि कचेर, एवं महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के अंत में गायत्री खरे ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

0
245

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here