71 वें गणतंत्र दिवस पर गुढ़ अंचल में जगह-जगह शान से फहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम,गुढ़ से संवाद न्यूज के लिए इन्द्रभान उपाध्याय की रिपोर्ट

0
543

आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस् की 71 वी वर्ष गांठ रीवा जिले के साथ साथ गुढ़ मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 25 जनवरी को सभी शास० अशा० संस्थानों मे गणतंत्र दिवस् की 70 वर्ष की विदाई एवं 71 वी वर्ष की तैयारी पूर्ण करते हुए आज 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से ही नगर मे राष्ट्रगीत गुंजायमान होने लगी और सुबह 8/30 बजे से शुरु हुआ ध्वजा रोहण का कार्यक्रम जहाँ नगर के समाज सेवियों एवं राजनेता संस्थानों मे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थिति होकर तिरंगे ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके पूर्व भारत माँ व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी सहित भारत कें लिए समर्पित नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर द्विप प्रज्वलिए के पश्चात कार्यक्रमो की शुरुआत की गई तथा विद्यालयो मे रंग मंचीय कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। तथा कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी अतिथियों को स्वल्पाहार एवं छात्र, छात्राओं व अभिभावको सहित कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य नागरिको को लाई, लड्डू, मिठाई का प्रसाद वितरण कर गणतंत्रता का जश्न मनाया गया।

थाना गुढ़

सर्व प्रथम भारतीय समयानुसार ध्वजा रोहण थाना प्रांगण गुढ़ मे ध्वजा रोहण की पूरी तैयारी करते हुए तिरंगे ध्वज को प्रभारी उप निरिक्षक अरविंन्द सिंह राठौर द्वारा फहराया गया। डोरी से बधे तिरंगे ध्वज के फहराते ही फूलो की वारिस के साथ उपस्थि थाना स्टाप व गणमान्य नागरिको द्वारा राष्ट्र गान किये तत्पश्चात थाना के ए, यस, आई, के० एल० बागरी के नेतृत्व मे पी, यस, आई, चेतन मर्सकोले, ए, यस, आई, आर, एस, पाण्डेय, एच० सी० अशोक तिवारी, संभू प्रसाद मिश्रा, रामरुप गौतम, शिवनंन्दन साकेत, चंन्द्रमणि तिवारी, अ० सुरेश सिंह बघेल, अखिलेश सिंह पटेल, यशवंन्त सिंह, सन्तोष डाबर, समर सिंह पटेल, विकाश तिवारी, अमर बागरी, विजय कुमार वैश्य, सुहेल खांन, दीपक मिश्रा, द्वारा बंन्दूक के साथ परेड करते हुए तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर थाना गुढ़ के प्रधान अरक्षक लता सिंह, सरिता कुशवाहा, ज्योती ठकराल, शिवपाल सिंह, उमाशंकर तिवारी, भूपेन्द सिंह, विष्णू प्रजापति, एवं वि० वि० केन्द्र गुढ़ के जेई प्रकाश गौतम, पत्रकार इन्द्रभान उपाध्याय, इन्द्र कुमार त्रिपाठी, राजू सोनी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। और कार्यक्रम के अन्त मे मिठाई का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

नगर परिषद गुढ़

नगर परिषद गुढ़ में सी एम ओ जितेन्द्र सिंह परिहार द्वारा ध्वजारोहण व मुख्यमंत्री का सन्देश वाचन किया गया, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रकाश मिश्रा, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र सिंह, सरजू माली, सोनू प्रजापति, इंन्द्रेश कुमार मिश्रा, केदार सिंह, सत्यनारायण त्रिपाठी, उपयंत्री बृजनंदन मिश्रा, राजस्व निरिक्षक भूपेन्द्र सिंह, राजस्व प्रभारी राहुल शुक्ला, लिपिक संतोष पटेल, सफाई निरिक्षक सुरेन्द्र शुक्ला, दिनेश सिंह, मोहनलाल बंशल, राजेन्द्र मिश्रा, कंप्यूटर आपरेटर बृजेश शुक्ला, सुरेश प्रजापति, अनिल तिवारी, इन्द्र कुमार त्रिपाठी, सज्जन सिंह, हीरा गौतम, राजेश्वर दयाल उपाध्याय, रामकलेश पटेल, अबुल हसन, महबूब खान, संतोष साकेत सहित समस्त नगर परिषद स्टाफगण व बड़ी संख्या में सम्मानित स्थानीयजन उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम का संचालन कंम्यूटर आपरेटर अनिल तिवारी द्वारा किया गया।

शास० महा० विद्या गुढ़।

शासकीय गुढ़ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण एवं बृक्षारोपण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
जिससे मुख्य अतिथि जन भागीदारी समिति गुढ़ कॉलेज के अध्यक्ष बी० के० पाण्डेय रहे। तथा प्राचार्य डॉ ए० के० एस० तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात महा विद्यालय में अध्यक्ष व कॉलेज के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र – छात्राओं के साथ मिलकर बृक्षारोपण किया गया। सभी अतिथिगण व डॉ राजेंद्र तिवारी ने गणमान्य अभिवावक व छात्र-छात्रों के बीच गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में बी० के० पाण्डेय, डॉ ए० के० एस० तिवारी, डॉ राजेंद्र तिवारी, डॉ विजय लक्ष्मी पाण्डेय, शैलवाला मिश्रा, डॉ रेखा मिश्रा, डॉ जे० डी० प्रजापति, डॉ देवेश शुक्ला, एवं सभी प्राध्यापक एवं डॉ नंदकुमार गर्ग सदस्य, कैलाश सोनी सदस्य, एड० मनोज त्रिपाठी सदस्य, बृजेश दुवे सदस्य, बिहारी लाल कोरी, बृजेश त्रिपाठी, सहित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सैकडो गणमान्य नागरिक एवं अभिवावक लोग उपस्थित थे। तथा कार्यक्रम का सफल संचालान डाँ० राजेन्द्र तिवारी करते हुए सभी का आभार ब्यक्त कर प्रसाद का वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

वि० वि० केन्द्र गुढ़

विद्युत मण्डल सब स्टेशन गुढ़ में मनाया गया गणतंत्र दिवस।
इस अवसर पर गुढ़ वि० वि० केन्द्र मे पदस्थ जे. ई. प्रकाश गौतम द्वारा सब स्टेशन में तिरंगे ध्वज को फहरा कर राट्रीय गीत का गायन किया गया ध्वजारोहण के मौके पर विभाग के समस्त कर्मचारियों सहित स्थानीयजन भी उपस्थित रहे और गंणतंत्र दिवस् की 71 वर्ष गांठ पर मिठाई, का प्रसाद ग्रहण कराया गया।

कृषक सेवा सहकारी समिति गुढ़

सहकारी समिति गुढ़ में उल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस,

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व सोसायटी अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया ध्वजारोहण व उपस्थित जनों को सम्बोधित किया गया, अपने सम्बोधन में महेन्द्र उपाध्याय द्वारा प्रदेश की कमलनाथ सरकार को किसान हितैषी बताते हुए सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया, इस अवसर पर सहायक समिति प्रबंधक लालबिहारी सिंह, समाजसेवी गोबर्धन प्यासी, मुन्ना सिंह, राघुवेन्द्र पिढ़िहा, समरबहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे |

ज्ञान गंगा स्कूल उमरी

आज गुढ़ विधानसभा के ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल उमरी रीठी मे 71वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रीवा के जिला अध्यक्ष विश्वम्भरनाथ पटेल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने की। और कार्यक्रम में उपस्थित भीमसेन तिवारी, शशिकांत द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, हीरामणि पटेल, रामकृष्ण तिवारी, रामसेवक पटेल, राजेश पटेल, सर्बेन्द पटेल, और स्कूल के समस्त स्टाफ अभिभावक गण बच्चे और बच्चियाँ उपस्थित रही। वही नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा शानदार देश भक्ति गानों से पूरा स्कूल मैदान गुंजायमान रहा मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं गई। और बच्चों को मिठाई खाने के लिए 1000 रू० का नगद पुरस्कार दिया गया।

बी० एस० एस० कांन्वेन्ट स्कूल बंजारी

गुढ़ सीमा से लगे ग्राम बंजारी मे संचालित बी० एस० एस० कान्वेन्ट स्कूल मे 71वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रीवा के जिला अध्यक्ष विश्वम्भरनाथ पटेल द्वारा ध्वजा रोहण किया गया जबकि कार्यक्रम के की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ट नेता डां ओमप्रकाश मिश्रा ने किया, इस मौके पर सुरेश त्रिपाठी, स्कूल डायरेक्टर हरीश पाण्डेय, प्राचार्य संजीव पांण्डेय, सर्बेन्द पटेल, और स्कूल के समस्त स्टाफ अभिभावक गण बच्चे और बच्चियाँ उपस्थित रही नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा शानदार देश भक्ति गानों से पूरा स्कूल मैदान गुंजायमान रहा वही मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं गई और हमारे महापुरुषो के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई और बच्चों को मिठाई खाने के लिए 1000 रूपया पुरस्कार प्रदान किया गया।

संस्कार पब्लिक स्कूल गुढ़ में हर्षोंल्लास व सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई गया गणतंत्र दिवस् की 71 वी वर्ष गांठ

26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस् के पावन मौके पर गुढ़ नगर मे संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल में आज गणतंत्र दिवस् की 71 वी वर्ष गांठ बडे ही हर्षोंलास के साथ मनाई गई। आज सुबह से ही विद्यालय मे नन्हे मुन्हे बच्चो की चहल पहल बनी रही। वही भा० समयानुसार विद्यालय के संचालक आशीष मिश्रा द्वारा भारत माता, सरस्वती माता, सहित देश के नाम शहीद हुए नेताओं की प्रतिमाँ पर मल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर तिरंगे ध्वज को विद्यालय के होनहार छात्र सिंद्धार्थ त्रिपाठी पिता अमित त्रिपाठी द्वारा फहराया गया। इसके बाद नन्हे मुन्हे छात्रो द्वारा राष्ट्रगान एवं रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्था संचालक आशीष मिश्रा सहित पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश महा सचिव इन्द्रभान प्रसाद उपाध्याय संस्था के हेडमास्टर साधना तिवारी, परीक्षा प्रभारी रुचि उपाध्याय, शिक्षका बंन्दना तिवारी, रेखा बर्मा, कु० नीलम उपाध्याय, शिवानी सिंह परिहार, वर्षा तिवारी, आशा सोनी, रश्मी ओझा, आकांक्षा सोनी, स्वाती त्रिपाठी, क्लर्क अरिष्ठमर्दन मिश्रा, प्रिन्स तिवारी, अनिल तिवारी, अमरजीत शुक्ला, बृजेन्द्र मिश्रा, वाहन प्रभारी मुस्ताक खांन, सहित अभिभावक उर्मिला प्रसाद तिवारी हरदुआ, अरूण तिवारी चौडियार, पप्पू तिवारी हरदुआ, रजरीश तिवारी चौडियार, लाला तिवारी पैपखरा सहित नगर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति मे बच्चो द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जहाँ उपस्थित सभी बच्चो की प्रस्तुति भाव विभोर होकर विद्यालय एवं छात्रो के उज्वल भविष्य की कांमना की। जबकि कार्यक्रम का मंचीय संचालन कु० रुचि उपाध्याय एवं वंन्दना तिवारी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ने अतः मे फहराते तिरंगे ध्वज को सलामी दी

ग्राम पंचायत जरहा में ध्वजारोहण के साथ ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी 2020 को समय 8:00 बजे सुबह रायपुर कर्चुलियान जनपद की ग्राम पंचायत जरहा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सरपंच श्रीमती सीमा सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे भारत देश में स्वतंत्रता के लिए कई महापुरुषों ने प्राणों की आहुति देकर भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी उसी कड़ी में आज हम लोग 71 वा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं हमारी सभी लोगों से अपील है कि आपसी भाईचारे को कायम रखें एवं अपना सहयोग प्रदान करते रहे वही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह जरहा ने माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा लागू किए गए समस्त योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा है कि हमारी सरकार स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का काम कर रही है हमारे मुख्यमंत्री वचन पत्र के अनुसार सभी निवासियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रयासरत है ध्वजारोहण में सरपंच श्रीमती सीमा सिंह, सचिव ललवा कोल, रोजगार सहायक सविता पाण्डेय, शिवेंद्र सिंह, चंद्रमणि यादव, रामलाल यादव, प्रहलाद कोल, तीरथ प्रसाद पटेल, लोकमणि पटेल, रामकृपाल पटेल मानसरोवर तिवारी शिवेंद्र उपाध्याय, गोविंद मिश्रा, अरूण उपाध्याय, सुभाष तिवारी, रामसुंदर नाई, रामनिवास लोनिया, छोटेलाल लोनिया, सहित 200 के करीब ग्रामीण उपस्थित थे ध्वजारोहण के बाद 11:00 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सभा में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का वाचन ग्राम सभा में किया गया एवं आगामी योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की गई ग्रामीणों ने दोनों कार्यक्रमों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं कहा गया कि ग्राम पंचायत में सरपंच श्री मती सीमा सिंह ने कहा कि अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसी सरपंच हम लोगों को हर 5 साल में मिलती रहे। जिससे हम ग्रामीणों का विकास हो सके वहीं लोगों को निर्माणाधीन गौशाला की जानकारी प्रदान की गई जिसमें लोगों ने सरपंच की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि हमारे पंचायत में अच्छी योजनाओं को लाने का काम हमारी सरपंच द्वारा किया गया है हम लोग उन्हें बधाई देते हैं

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ मे प्राचार्य जे० पी० जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप मे नगर पालिका अधिकारी जीतेन्द्र सिंह परिहार रहे इस अवसर पर अतिथियो मे सत्यनारायण पाण्डेय, छत्रपाल कुशवाहा, नागेन्द्र शुक्ला, का स्वागत करते हुये शिक्षक राम नरेश तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मोतीलाल पटेल, गायत्री प्रसाद मिश्रा, राम जी त्रिपाठी, विनोद कुमार तिवारी, अम्बुज कुमार पाण्डेय, श्रीमती सुरेश गौतम श्रीमती नीलम पाण्डेय, श्रीमती विमला पटेल, श्रीमती दुर्गा सिंह, श्री राजेश कुमार मिश्र, बाबू लाल सोधिया, श्री राजेश मिश्र, शिवलाल तिवारी, श्री गणेश त्रिपाठी, राम बहोर मिश्रा, सौरभ मिश्रा, छोटे लाल साकेत, अखिलेश मिश्रा, साथ ही अतिथि शिक्षकों मे अवधेश अग्निहोत्री, राजेश कुमार वर्मा, दिलीप कुमार पटेल, शिव प्रसाद लोनिया, अतिथियो का माला फूल से स्वागत किया। रकार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक राम रूप पटेल द्वारा किया गया।तथा गौरीशंकर कोल, राकेश कुमार, विनय कुमार, सूर्य कान्त, रामायण का सहयोग समूचे कार्यक्रम को संपन्न कराने मे सराहनीय रहा।

नगर मे संचालित गणेश उच्च० विद्या० गुढ़ मे आंन मान शान के साथ फहराया गया तिरंगा ध्वज

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे गुढ़ न० प० अधिकारी व अध्यक्षता गुढ़ थाना प्रभारी अरविंन्द सिंह राठौर द्वारा किया गया

गुढ़ नगर के गणेश उच्च० मा० विद्या० गुढ़ मे 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस् की 71 वी वर्ष गांठ बडे ही आंन मान शान एवं प्रभात फेरी के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए, छात्र, छात्राए स्कूल प्रांगण से एक समूह के साथ भारत माता जिंन्दाबाद, जय जवान जय किसान के घोष के साथ प्रभात फेरी लगाते हुए बस स्टैण्ड पहुंच कर अमर शहीद सुभाष त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी वापस स्कूल प्रांगण पहुंच कर ध्वजा रोहण कार्यक्रम मे समहित हुई। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा भारत माता सरस्वती मां एवं देश के खातिर बलिदान हुए अमर शहीदो की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर ध्वजा रोहण विद्यालय के प्राचार्य संतोष तिवारी द्वारा तिरंगे ध्वज को फहराया गया। और विद्यालय परिवार द्वारा राट्रीय गान का गायन कर सांस्कृतिक एवं रंगा रंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गुढ़ अधिकारी जीतेन्द्र सिंह परिहार, एवं अध्यक्षता गुढ़ थाना प्रभारी अरविंन्द सिंह राठौर ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का माला फूल से भाव्य स्वागत किया गया वही मुख्य अतिथि ने अपने विचार भी रखे और स्वच्छता की बात पर बल दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के बृजगोपाल मिश्रा, एस, के मिश्रा, विजय प्रकाश त्रिपाठी, अजय कुमार तिवारी, शुभम् गुप्ता, संजय कुमार दुबे, अखिलेष मिश्रा, भैयालाल कुशवाहा, पुष्पाजंलि दुबे, रुपा सोनी, रामानंन्द द्विवेदी, सबिता त्रिपाठी, सहित बैद्यनाथ तिवारी, न० प० राजस्व नि० भूपेन्द सिंह (बिजली वि.) सहित बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।

आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास मे फहराया गया तिरंगा झंण्डा

गुढ़ नगर के गुढवा (गुढ़) मे संचालित आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास गुढ़वा (गुढ़) मे ध्वजा रोहण आदिवासी नेता जगदीश गौटिया द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस मौके पर छात्रावास अधिक्षक सन्तोष सोनी, भृत्य अंम्बिका प्रसाद नापित, लीलावती साकेत, संन्तीदेवी कोल सहित संस्था के छात्र व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेे। वही कार्यक्रम के अंन्त मे प्रसाद का वितरण कर छात्रो को रुचिकर भोजन परोसा गया

गुढ बदबार सौर सोलर प्लांट मे बड़े उत्सव के साथ किया गया ध्वजारोहण

एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट कहे जाने वाले गुढ सौर ऊर्जा प्लांट में फहराया गया तिरंगा

जिसमें कंपनी के सभी स्टाफ वा प्लांट की सुरक्षा कर रही हांडा सिक्योरिटी गार्डो ने दी सलामी। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान द्वारा की गई जिस पर मौजूद रहे। समाजसेवी के तौर पर जाने जाने वाले जसपाल सिंह सीनियर मैनेजर, श्याम प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, जितेंद्र धाकड़, अखिलेश मौर्या, संतोष मिश्रा, वोडंम कंपनी के सभी स्टाफ रहा साथ ही साथ कंपनी में सुरक्षा दे रही हांडा सिक्योरिटी सर्विस के स्टाफ रहा मौजूद जिसमें- सिक्योरिटी हेड धरमवीर सिंह एसो विजय बहादुर सिंह, ऐसो ऋषिराज सिंह, राकेश पांडे, सुपरवाइजर अरविंद सिंह बघेल, एचएस पटेल, नारायण पटेल, प्रदीप मिश्रा जगदीश मिश्रा संदीप पटेल कमलेश कमलेश कुशवाहा धर्मेंद्र सिंह अनिल सिंह परिहार अखिलेश सिंह दीपक सिंह परिहार एवं सभी सिक्योरिटी ऑफिसर व गार्ड रहे मौजूद

शास० पूर्व मा० विद्या० गुढ़वा मे ध्वजा रोहण मुख्य अतिथि रामचंन्द्र कुशवाहा द्वारा फहराया गया जबकी अध्यक्षता दिनेन्द्र द्विवेदी ने की इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बीरेन्द कुमार कोल, निधि जैसवाल, अनूप कुमार मिश्रा सहित छात्र व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

गुढ़ तहसील मे हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुढ़ एस डी एम शिवांनी अग्रवाल ने किया ध्वजा रोहण

रीवा जिले के पूर्वाचल मे स्थिति तहसील गुढ़ मे गणतंत्र दिवस् बडे धूम धाम एवं हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया ध्वजा रोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी सुश्री शिवांगी अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने किया, तथा विशिष्ट अतिथि के रुप मे तहसीलदार सौरभ द्विवेदी एवं अनु० अधि० शिवांगी अग्रवाल की मातृ श्री रही। एवं दुआरी सर्किल राजस्व निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह बघेल एस डी ओ रीडर संन्तोष पाण्डेय, तहसीलदार रीडर रवि तिवारी, नायब तहसीलदार रीडर अमृतलाल बर्मा, धीरेन्द पटेल, नाजिर भाग्य पाण्डेय, नकल शाखा प्रभारी राजू तिवारी, पटवारी संदीप शर्मा, अशीष शुक्ला, देवेन्द्र पाण्डेय, अनिल पटेल, अगद अहिरवार, शैलेश पाण्डेय, एवं तहसील अधिवक्ता स्टाप रमाकांन्त तिवारी, के० पी० पटेल, संजीव पाण्डेय, कर्मचारी स्टाप यस० एन० पाण्डेय, राम प्रसाद तिवारी, भुवनेश्वर द्विवेदी, जमील अंसारी, प्रेमलाल साहू, छोटे साकेत, रामलखन कोटवार, भगवानदास, महेश एवं अन्य काफी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम के प्रारंभ मे ध्वजा रोहण पश्चात देश के महा पुरूषो एवं शहीदो के चित्र पर माल्यार्पण कर याद करते हुए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, सुभाष चंन्द बोस, सरदार पटेल, की प्रतिमा मे पुष्प अर्पित किया गया, एवं अंत मे विश्राम गृह में भी ध्वजा रोहण किया गया।

इन्द्रभान उपाध्याय, ब्यूरो संवाद न्यूज गुढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here