संगिनी महिला समिति ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने किऐ अभिनव पहल,सिंगरौली से.संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

0
203

पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की संगिनी महिला समिति की अभिनव पहल

बैगा बस्ती की महिलाओं को दिलाया कागज के ठोंगे बनाने का प्रशिक्षण

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के दुधीचुआ क्षेत्र की संगिनी महिला समिति ने पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंद ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल की है। समिति ने वार्ड संख्या 13 स्थित बैगा बस्ती की 10 जरूरतमंद महिलाओं का स्वयं समूह बनाकर उन्हें कागज़ के पैकेट (ठोंगे) बनाने का प्रशिक्षण दिलाया है। साथ ही, उन्हें ठोंगे बनाने में सहायक सामग्री जैसे- पुराने अखबार, गोंद, कैंची एवं सुतली भी उपलब्ध कराई है। एक सप्ताह तक दिए गए प्रशिक्षण के बाद अब ये सभी महिलाएं पूरी लगन एवं मेहनत से कागज के ठोंगे बनाकर उन्हें बाज़ार में बेच रही हैं। संगिनी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरन कुमार की अगुवाई में समिति की सदस्याएं इस कार्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहायता कर रही हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्वयं सहयाता समूह की महिलाओं ने अपने कार्य की शुरुआत करते हुए अब तक लगभग 500 ठोंगे बनाए हैं और उन्हें 20 से 25 रुपए प्रति किलो की दर से बाज़ार में दुकानदारों को बेचा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु शनिवार को संगिनी महिला समिति की सदस्याओं ने उन्हें 2 साइकिलें दीं, ताकि इन साइकिलों का प्रयोग कर वे स्वयं अपना उत्पाद बाज़ार में बेच सकें। संगिनी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरन कुमार ने स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास से जहां एक ओर पॉलिथीन के प्रयोग को कम कर पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, वहीं अपने स्वरोजगार की मदद से वे अपने परिवार की आजीविका में भी सहयोग दे पाएंगी। साथ ही, संगिनी महिला समिति की सदस्याओं ने बैगा बस्ती की 100 महिलाओं को घरेलू स्वच्छता में सहायक फिनायल, साबुन, नेल कटर जैसे सामान दिए और उन्हें स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के आयोजन में संगिनी महिला समिति की श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्रीमती प्रतिभा श्री, श्रीमती तरन्नुम खान, श्रीमती मंजु सिंह, श्रीमती छंदा लाहा, श्रीमती रितु वर्मा, श्रीमती बुबू सरकार एवं श्रीमती नीलम श्रीवास्तव ने सहयोग दिया

सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here