अजयगढ़ में निकले तीन पोजेटिव मरीज मचा हड़कंप पूरा एरिया किया गया सील पुलिस ने संभाली स्थिति,अजयगढ़ से संवाद न्यूज ब्यूरो जयराम पाठक की रिर्पोट

0
1050

अजयगढ़ ,पन्ना जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आने से जिला प्रशासन में हड़कंप की स्तिथि निर्मित हो गई है अजयगढ़ में भी आज 3 कोरोना के नए मामले सामने आने से अब पन्ना जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 16 पहुंच गई है जिनमें से तीन मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एक्टिव मरीज 13 है अजयगढ़ नगर में दो कोरोना के मामले व एक मामला धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरी का भी मामला सामने आया है


अजयगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने का एरिया पूरी तरह सील कर दिया गया है साथ ही ग्राम मकरी को भी शील किया जा रहा है अजयगढ़ में मिले कोरोना मरीज के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है कि 29 वर्षीय छात्र इंदौर से अपने पिता के साथ अजयगढ़ आया था जिसमे पिता पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है वही मकरी में निकले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भी प्रवासी बताया जा रहा है

कारोना मरीजो के मिलने से स्थानिय प्रशासन ने तत्काल संबंधित एरिया को सील कर काँटेन्मेंट घोषित कर दिया गया है। एस डी एम अजयगढ बी, बी पांडेय, एस डी ओपी इशरार मंसूरी, थाना प्रभारी अरविंद कुजुर, व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे है तथा संबंधित व्यक्तियो के सम्पर्क में आये लोगो की जानकारी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही

जयराम पाठक, ब्यूरो संवाद न्यूज अजयगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here