ब्लाक काँग्रेस कमेटी अजयगढ़ के तत्वावधान में चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन अजयगढ़ से संवाद न्यूज़ ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

0
118

अजयगढ़। आज दिनाँक- 12/10/2020 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजयगढ़ के तत्वाधान में, चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा गया

(1) किसानो को खाद, बीज सुगमता से प्राप्त हो, (2) क्षेत्र में बिजली की समस्या का निराकरण हो, (3)ग्रामों में जो आर.सी.सी. तोड़ी गई है, उसे दुरुस्त कराया जाए, (4) ग्राम सिंहपुर से धरमपुर मार्ग का शीघ्र निर्माण हो !

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शिवजीत सिंह (भैया राजा) ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गर्ग, महामंत्री राकेश सोनी, नगर अध्यक्ष अबरार मो., उपाध्यक्ष विशाल यादव, कोषाध्यक्ष रिंकू खान, भन्नू राजा, अजीम अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमकुमार पांडे, जीतू यादव, प्रबल चौबे, आकाश जाटव, एवँ सैकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल रहे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here