दमोह:- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय कुशा भाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर में 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महा आभियान को मूर्त रुप देने के लिए जिले के 22 मण्डल के 176 शक्ति केंद्र पर जाकर संगठन को सशक्त बनाने में जुटे हैं जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने पथरिया विधान सभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 17,19,20 लिधौरा पर जाकर विस्तारक योजना की समीक्षा की, इस अवसर पर जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, चंडभान पटेल, राजावीर सिंह चौहान, श्याम गर्ग, विकेश राजपूत, उमेश पटेल, संजय सिंह, संदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला की उपस्थिति रही। दमोह विधानसभा के दीनदयाल मंडल की बूथ क्रं; 30, 31, 32, एवं 24 पर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष कैबेनिट दर्जा राहुल सिंह ने पहुंच कर बूथ समिति की बैठक की, इस अवसर पर कृष्णा राज ,मंडल विस्तारक हरिशचंद्र पटैल ग्राम केंद्र विस्तारक बिहारी पटैल कैलाश पटैल रतनेश सुमन, गणेश जाटव ,रमेश श्रीवास्तव हरप्रसाद पटैल बुधु पटैल, की उपस्थिति रही।
कुम्हारी मंडल में हटा विधायक पी एल तंतवाय, अनुराग वर्धन हजारी ने बूथ क्रमांक 300 धनगुवा में बूथ समिति का सत्यापन किया जिसमें खिलान सिंह उजियार सिंह की उपस्थिति रही
पथरिया मंडल के ग्राम सतपारा के बूथ क्रं 209, 210 211, पर जाकर जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय ने समितियों का गठन किया इस अवसर पर विस्तारक टीकाराम सोनी आई; टी; विस्तारक मनोज पटैल, कमलेश पटैल, करतार पांडे, की उपस्थिति रही।
दमयंती नगर मण्डल में बूथ 242,244, आमचोपरा शक्ति केंद्र में मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला मंत्री वर्षा रैकवार मनीष सोनी, लाखन ठाकुर, दीपू राजपूत, अमित बडकुल, नोने लाल विश्वकर्मा समीति गठन कर रहे हैं शहर के सिविल 10 के बूथ क्रमांक 144,145 पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी, अनुज अग्रवाल, राहुल यादव, सिविल 4 और 5 में विस्तारक का काम श्याम दुबे, जमना चौबे, विजय लक्ष्मी चौबे बूथ की मजबूती प्रदान करने समितियों का गठन कर रहे है। महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन बजरिया वॉर्ड के बूथ क्रमांक 85 पर विस्तारक के रूप में उपस्थित रही और उनके साथ विनोद प्रजापति, शैलेंद्र कुशवाहा, संजय पटेल काम कर रहे हैं।
पटेरा मण्डल में अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवार ने बूथ क्रमांक 226,227,228 पड़री में जाकर बूथ विस्तार की समीक्षा बैठक ली इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुनील रोहित की उपस्थिति रही। दीनदयाल नगर मण्डल के बूथ 70 पर विस्तारक आलोक मुखरैया, अशोक कंचन, राजा खान, सलामत खान, महेन्द्र अहिरवार, सलमान खान ने बूथ की कार्य योजना बनाई। हटा विधानसभा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल पटैल ने शक्ति केंद्र मुहरई बूथ क्रं 127 बूथ विस्तार के तहत कार्य किया ।
Latest article
छुही मिट्टी निकालते समय पहाड़ का टिला धंसकने से दो महिलाए सहित तीन की...
सिंगरौली(kundeshwartimes) मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित झिंगुरदा औड़ी हनुमान मन्दिर के समीप छुही निकालते समय मिट्टी का टिला...
डीबीएल कंपनी निगाही जा रही बस का ब्रेक फेल होने से दो की मौत...
सिंगरौली(संवाद news) शनिवार को मोरवा अस्पताल तिराहा से डीबीएल कंपनी के श्रमिको को लेकर निगाही माइन जा रही बस का शुक्ला मोड़...
सिंगरौली विधानसभा में ट्रेड यूनियन लीडर को ही टिकट मिले: ओपी मालवीय,इंटक महामंत्री बीरेन्द्र...
विधानसभा चुनाव में संयुक्त श्रमिक संगठन का होगा उम्मीदवार
सिंगरौली(sanvadnews)-
बीएमएस को छोड़कर संयुक्त श्रमिक संगठनो (सभी ट्रेड यूनियनो)...