कमल पुष्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम जबेरा से हेमराज सिंह के साथ संवाद न्यूज़ प्रबंध संपादक विजय यादव

0
109


दमोह // भारतीय जनता पार्टी दमोह के नोहटा मंडल मे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई सर्व प्रथम अटल बिहारी बाजपेई जी के छाया चित्र पर कार्यकर्त्ताओ ने तिलक वंदन कर पुष्प अर्पित किए एवं नोहटा शासकीय अस्पताल मे फल वितरण किया गया ! ओर वरिष्ठ बुजुर्गो को श्रीफल वितरण किया
मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी
आज इन्ही के कारण स्वर्णिम युग से गुजर रही है, पार्टी पूरे देश मे झंडा लहरा रही है, इन्होने जनसंघ के समय से पार्टी मे कार्य किया, प्रधानमंत्री कार्यकाल मे इन्होने जो योजनाए चलाई उससे पूरा देश लाभान्वित हुआ ओर हो रहा है कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य, बरिष्ठ कार्यकर्त्ता सीताराम सेन बाबा, विश्कर्मा जी, पुरसोत्तम दुबे, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उमराव सिंह, महामंत्री घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह,मंत्री अशोक रैकवार, पंचम सिंह, मिडिया प्रभारी हेमराज सिंह, रत्नेश ठाकुर, व अधिक से अधिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here