दमोह – भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमल पुष्प अभियान के माध्यम से जन संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है इसी तारतम्य में कमल पुष्प अभियान के प्रदेश कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कमल पुष्प अभियान के जिला प्रभारी पंडित बृज भूषण गर्ग के द्वारा दमोह जिले के जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों को सूचीबद्ध कर घर जाकर सभी सम्माननीय जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल शॉल एवं पुष्प मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा संस्थापक सदस्य नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष डॉ भरत शिवहरे एवं वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर, सिविल वार्ड नं. 10 घर पर जाकर उनका पुष्प मालाओं के माध्यम से स्वागत एवं सम्मान किया।
कमल पुष्प अभियान में जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह लोधी, जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बृज भूषण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन शिव शंकर पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव, नगर महामंत्री राजेंद्र चौरसिया, श्याम दुबे, प्रिंस जैन ,कार्तिक शेलार ,हरि रजक, रीतेश अवस्थी, विवेक मोदी, ओम विश्वकर्मा, विवेक मोदी ,राकेश लोधी आदि उपस्थित रहे।
Latest article
निर्वाचन प्रेक्षक के द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण कर दिये...
अजयगढ़ l राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत एवं नगरीय निकायों की प्राधिकृत कर्मचारियों के द्वारा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य उपरान्त...
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज करने भाजपा...
अजयगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से खरगोन की घटना के संबंध में ट्वीट किया गया...
ग्राम खोरा में खेत में खुदाई के दौरान निकली हनुमान जी की मूर्ती दर्शन...
अजयगढ़। तहसील के सबसे बड़े ग्राम खोरा में ठाकुरदीन लोध पिता बद्री लोध के खेत में खुदाई के दौरान निकली पुरानी भव्य...