आवारा कुत्तों ने किया बछड़े को घायल,संवाद न्यूज के लिए दमोह से मोहन पटेल की रिपोर्ट

आवारा कुत्तों ने किया बछड़े को घायल,संवाद न्यूज के लिए दमोह से मोहन पटेल की रिपोर्ट *दमोह* - शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों रात में एक छोटे से गाय के बछड़े को बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे सुबह दमोह निवासी अभिनव पाराशर ने कुत्तों से बचाकर बछड़े को सुरक्षित स्थान पर रखा एवं सुबह ही डॉक्टर को बुला कर उसका उपचार कराया एवं गौ सेवकों को सूचित किया गो सेवक पंडित तुलसी राम तिवारी का कहना है। लोगों द्वारा गाय का उपयोग कर मरने के लिए रोड ऊपर छोड़ दिया जाता है जिसमें गाय के साथ साथ छोटे बछड़े भी होते हैं जो अच्छे से चलने में भी असहाय होते हैं और इस प्रकार की घटनाएं घटती हैं किसी समय में गोवंश खेती का प्रमुख साधन माना जाता था पर वर्तमान समय में गाय और बैलों का ना घर में स्थान बचा है ना ही बाहर। इसी कारण तेजी से गोवंश की संख्या घटती जा रही है। खेती में जैविक खाद के स्थान पर रासायनिक खाद का उपयोग होने से हजारों प्रकार की जानलेवा बीमारियां में बढ़ोतरी आई है।।

0
165
मोहन पटेल, दमोह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here