धरना प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने भाजपा ट्रेंड चलाकर अपनी आवाज जनता तक पहुंचाई

झाबुआ: मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा जन आदेश की अवहेलना लोकतंत्र की हत्या कर कांग्रेस विधायकों को खरीद कर बनाई गई भाजपा की सरकार के 100 दिवस पूर्ण होने पर आज काला दिवस मना कर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस शहर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस फिजिकल डिस्टेंस के साथ समस्त कांग्रेस जन से सेनेटराइजिंग होकर स्थानीय बस स्टैंड गांधी प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठ कर भाजपा के क्रियाकलापों का ट्रेंड चलाकर जनता को अवगत कराया गया
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने उद्बोधन देते हुए कहा कि भाजपा कि यह अधूरी सरकार जो खरीदे गए विधायको की आऊट सोर्स सरकार है इन लोकतंत्र के हत्यारों का चाल चरित्र चेहरा जनता के समक्ष आ चुका है भाजपाइयों ने षडयंत्र पूर्वक धन बल के आधार पर भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ कर मतदाताओं द्वारा चुनी गई हुई सरकार को गिराया जिससे इनकी छवि देश प्रदेश की जनता में गिर चुकी है आगामी उपचुनाव में जनता जनार्दन इन्हें घर बैठा देगी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहां की भाजपा के इस अनैतिक कार्य को जनता कभी माफ नहीं करेगी सरकार के नुमाइंदों का अपहरण कर धन बल के आधार पर कृत्य किया है यह लोकतंत्र की हत्या व मतदाताओं के विश्वास को ठेस पहुंचाने जैसा कार्य किया है जिसे प्रदेश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी

पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया नित्य नई नई योजनाएं लागू कर प्रदेश को विकास की और अग्रेषित किया जा रहा था भाजपा को कांग्रेस की नीतियों से डर लगने लगा था भाजपा नेताओं ने साजिश कर कांग्रे स सरकार गिराई जिसके बाद आजतक प्रदेश मैं विकास अवरुद्ध हुआ है
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भा ज पा का विश्वास जनता के बीच से उठ चुका है जनता भाजपा की करनी कथनी का अंतर समझ चुकी है सत्ता का लोभ इनकी रग-रग में बसा हुआ है जनता को भ्रमित करना सविधान के साथ खिलवाड़ करना लोकतंत्र की हत्या करना यही इनका कार्यकलाप है उपचुनाव में जनता इनके क्रियाकलापों का जवाब दे देगी
धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानसिंह मीणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा गुंडिया, कार्यवाहक अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल खुना गुडिया, राजेश बड़द वाल राय सिंह गहलोत बंटी डामोर पार्षद बबलू कटारा धूमा डामोर सुनील भूरिया हर्ष जैन विनोद पाटीदार रोहित हटीला कल जी भाबर दीपू डोडिया र जितेंद्र शाह बिलाल शेख गोपाल पडियार, कपिल पडियार आदि कई कांग्रेसी जन धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया आभार प्रकट शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने किया








































