भाजपा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस,सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिर्पोट

0
88

सिगरौली – मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इसे काला दिवस बताते हुए कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि बीजेपी ने षडयंत्र कर चुनी गई सरकार को गिराया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। मोरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले फीते बांधकर बाज़ार में प्रदर्शन किया औऱ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में मोरवा ब्लॉक अंतर्गत मंगलवार दोपहर को कांग्रेसियों ने फल मंडी में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ’कांग्रेस जिला महासचिव शेखर सिंह’ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की सरकार को भाजपा द्वारा धन के बल पर खरीद फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार के विधायक एवं मंत्रियों का अपहरण हुआ था आज उसके 100 दिन पूरे हो रहे हैंए जिस कारण कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल मानते हुए कांग्रेस परिवहन जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इस समय कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक बोझ तले दबा किसानए मजदूर व मध्यमवर्गीय लोग और ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं। धान की रोपाई के समय में लगातार डीजल के दामों में वृद्धि कर भाजपा सरकार किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला महासचिव शेखर सिंहएकांग्रेस परिवहन जिलाध्यक्ष राजेश सिंहए कांग्रेस बी के सिंह परिहारएकांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ नरेंद्र चंद्र सिंह समेत कई अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

गोबिन्द राज, ब्यूरो संवाद न्यूज सिंगरौली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here