गोपाल सिंह बने इंटक के जिला सचिव, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

0
162

सिंगरौली – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह
विष्ट द्वारा भगत सिंह कालोनी सिंगरौैली निवासी गोपाल सिंह पिता स्व. ईश्वरधारी सिंह को इंटक का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। श्री विष्ट ने जिला सचिव का दायित्व सौंपते हुए कहा है कि गोपाल सिंह असंगठित श्रमिकों विस्थापितों की आवाज बुलंद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराते रहते हैं। इंटक विचारधारा के अनुसार काम करते रहते हैं। तथा इंटक द्वारा किये जाने वाले आन्दोलन में भी बढ़.चढ़ कर भाग लेते हैं। गोपाल सिंह को जिला सचिव के पद पर नियुक्ति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष इंटक आरण्डीण्त्रिपाठी को सूचनार्थ पत्र प्रेषित किया गया है। नवनियुक्त जिला सचिव गोपाल सिंह ने संगठन के जिलाध्यक्ष
वीरेन्द्र सिंह विष्ठ एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंंगा। गोपाल सिंह को जिला सचिव बनाये
जाने पर उनके इष्ट मित्र एवं शुभचिन्तकों ने बधाई प्रेषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here