ग्राम पंचायत उमरिहा के महिला सरपंच की कैंसर से मौत,क्षेत्र मे शोक की लहर,लोगों ने दी श्रद्धांजलि, संवाद न्यूज के लिए इन्द्रभान उपाध्याय की रिपोर्ट

0
641

ग्राम पंचायत उमरिहा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान सरपंच राजकुमारी कुशवाहा 2 वर्ष से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित थीं कोई ऐसा अस्पताल नहीं बचा जिसमें वह अपने इलाज न कराई हो यहां तक कि जबलपुर, बनारस, भोपाल, मुंबई, तक में इलाज कराया लेकिन अंततः बीमारी जीत गई और जिंदगी मौत से हार गई और ग्राम पंचायत उमरिहा की महिला सरपंच हमेशा हमेशा के लिए हम सभी से दूर चली गई जो अब कभी नहीं मिल पाएंगी हजारों हजार व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाली बोल्ड महिला सरपंच का आकस्मिक निधन ने लोगों को बेचैन कर दिया यह समाचार सुनकर लोग हतप्रभ हो गए और आंखें नम हो गई इस दुखद खबर सुनकर सरपंच संघ सचिव संघ सपाक्स संघ कर्मचारियों द्वारा रूधे गले से लोगों ने अपने सरपंच को अंतिम विदाई दी। लोगों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए अपने चरणों में जगह प्रदान करते हुए परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई वही दुख: व्यक्त करने वालों में भूपेंद्र सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष रायपुर कर्चुलियान, सी ई ओ बलवान सिंह मावासे रायपुर, वेदमणि त्रिपाठी पंचायत इंस्पेक्टर, स्वच्छता विभाग के कोऑर्डिनेटर सविता एंगल, सत्यनारायण कुशवाहा, सचिव वीरेश अग्निहोत्री, अनिल शुक्ला, रंजन, सीमा सिंह, ओमप्रकाश नामदेव, सरपंच सिंह, परमधारी साकेत सरपंच, रहीश अग्नि० मंडल अध्यक्ष दुआरी, गिरजा प्रसाद पाण्डेय, रामरसीले कुशवाहा, रमेश सोनी, अशोक जयसवाल, जोखूलाल पटेल, लालमणि त्रिपाठी, सुरेंद्र पाठक, दिनेश नारायण पिडिहा, मयंकधर दुवेदी, बालेन्द्र मिश्रा, कुंदेश्वर द्विवेदी, राजेश पटेल गौरा, राजकुमार शुक्ला, विशंभर मिश्रा, विभूत पाण्डेय पटवारी उमरिहा आदि लोगो ने शोक ब्यक्त कर ईश्वर से दिवांगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

इन्द्रभान उपाध्याय, पत्रकार गुढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here