पन्ना मे अन्य विछड़ा वर्ग की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,पन्ना से संवाद न्यूज के लिए राजेन्द्र सिंह लोधी की रिपोर्ट

0
484

पन्ना। अन्य पिछड़ा वर्ग की जिला स्तरीय बैठक नगर के जनकपुर बैरियल के पास पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर संतोष सिंह यादव के निज निवास में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से आये अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठम में सर्वप्रथम एक-दूसरे का परिचय उपरांत अपने-अपने विचार रखे। अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों एवं सभी ने सर्वसम्पति से 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को निर्वाध रूप् से जारी रखने के लिए संघर्ष करने का आव्हन किया। अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए संगठित होकर संघर्ष की आवश्यकता बताई। बैठक को संबंधित करते हुए विमल यादव ने कहा कि यदि 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेना है तो हमें संघर्ष एवं सड़कों पर उतरना होगा। सभी लोगों ने एकजुट संघर्ष करने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इन्हें बनाया गया ब्लॉक संयोजक

बैठक के दौरान इस आंदोलन को व्यवस्थित दिशा एवं विस्तार के लिए विकासखण्ड स्तर पर संयोजक बनाया गया। जिसमें सुनियोजित ढंग से गतिविधियां आयोजित हो सकें। जिसमें अजयगढ़ विकासखण्ड के लिए नंदपाल सिंह लोधी, पन्ना में हरीराम माला, गुनौर विकासखण्ड के लिए भागीराथ पटेल, पवई विकासखण्ड के लिए रमेश पटेल व शाहनगर विकासखण्ड के लिए रामकिशोर पटेल को संयोजक बनाया गया।

बैठक में ये रहे शामिल

इस बैठक में शेर सिंह कुशवाहा, बृजेन्द्र कुमार पटेल, चन्द्रशेखर सिंह लोधी, हरीराम माली, अनारीलाल कुशवाहा, संतोष सिंह यादव, अर्पिता चौधरी, भग्गीलाल पटेल, कृष्णकुमार यादव, कमलेश कुशवाहा, रामसिंह लोधी, भागीरथ पटेल, विजय पाल सिंह लोधी, रामलखन यादव, प्रतिपाल पटेल, आरबी पटेल, विमल यादव, विनोद कुमार पटेल, बृजेन्द्र कुमार महदेले, फेरन सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह लोधी, विक्रम महदेले सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के साथी उपस्थित रहे।

राजेन्द्र सिंह लोधी,पन्ना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here