धामपुर(बिजनौर)मे मनाया गया गुरु नानकदेव का 550 वां प्रकाश पर्व, निकाली गई शोभायात्रा, बिजनौर से संवाद न्यूज ब्यूरो एम.शकीर की रिपोर्ट

ब्रेंकिग न्यूज

0
102

धामपुर मे श्रद्धा से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व

बिजनौर जनपद के धामपुर नगर में धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रकाश पर्व को बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाने हेतु चल रही तैयारियों के संदर्भ में गुरुद्वारा साहिब धामपुर से पहली प्रभात फेरी आज प्रातः काल 5:30 बजे निकाली गई। प्रभात फेरी में सबसे आगे छोटे-छोटे बच्चे निशान साहिब लेकर श्री गुरु नानक देव जी की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सचिन सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, उपाध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह सरदार हरपाल सिंह चावला डॉक्टर अमरजीत सिंह चावला बाबू गुलशन छाबड़ा बीबी सुरेंद्र कौर बीबी मनजीत कौर सेठी बीबी जगमीत कौर बीबी अजीत कौर बीबी जसपाल कोर बीबी इंद्रजीत कौर बीबी तनप्रीत कौर आदि शब्द गुरबाणी का कीर्तन कर नगर के वातावरण को गुरवाणी भक्ति में बनाते हुए चल रही थे। प्रभात फेरी का पंजाबी कॉलोनी में गुर घर के सेवक सरदार सतपाल सिंह चावला सरदार जसप्रीत सिंह चावला डॉक्टर जाकिर हुसैन मार्ग पर सरदार वरयाम सिंह कालरा सरदार मंजीत सिंह कालरा के परिवार की ओर से पुष्प वर्षा व चाय मिष्ठान प्रसाद देकर हार्दिक स्वागत किया गया प्रभात फेरी के खारी कुआं पहुंचने बाबू सुरजीत सलूजा महेंद्र सलूजा दलजीत सलूजा के परिवार की ओर से पुष्प वर्षा वह चाय मिष्ठान प्रसाद देखकर हार्दिक स्वागत किया गया स्वागत करने वाले परिवारों को गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा सरदार अमरजीत सिंह सीडाना आदि ने सिरोपा देकर सम्मानित किया प्रभात फेरी में गुरु घर के सेवक सरदार गुरचरण सिंह चावला सरदार गुरशरण सिंह मोहन सरदार सुरेंद्र सिंह मोगा सरदार गुरदीप सिंह रोमी सरदार सतपाल सिंह चावला एसपी सलूजा सरदार बलजीत सिंह गांधी सरदार त्रिलोचन सिंह चावला सरदार गुरशरण सिंह मोहन सरदार जसविंदर सिंह कालरा बाबू वेद प्रकाश जुनेजा सरदार जोगिंदर सिंह मोती शर्मा सरदार महेंद्र सिंह सलूजा सरदार जसविंदर सिंह शानू सरदार जसविंदर सिंह सीडाना सरदार हरभजन सिंह सलूजा सरदार गगनदीप सिंह चावला सरदार सर्वजीत सिंह सलूजा आदि शब्द गुरवाणी का कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here