निर्भया टीम ने विद्यार्थियों को पॉस्को एक्ट के तहत दी आवश्यक जानकारियां,झाबुआ से माणक लाल जैन की रिपोर्ट

0
176

थांदला – शनिवार को छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए निर्भया टीम का एक दल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। इस दौरान टीआई त्रिपाठी द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया तथा शालेय बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने की सीख दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि निर्भया टीम की अनिता तोमर ने पॉस्को एक्ट एवं विभिन्न अपराधों उनसे संबंधित धाराओं की जानकारी दी। वहीं सहायक उपनिरीक्षक शिवपालसिंह, चौकी प्रभारी परवलिया नीलमसिंह भी मौजूद थी, तो वहीं उपस्थित करीब 750 स्कूली बच्चों को निर्भया टीम ने आवश्यक जानकारियां देते हुए पॉस्को एक्ट के तहत एक फिल्म भी दिखाई। वहीं संस्था प्राचार्य एसएन श्रीवास्तव ने पॉस्को एक्ट के बारे में विस्तार से समझाया व आत्मसात करने की सीख दी। साथ ही संस्था में पॉस्को एक्ट से संबंधित समझाने वाला एक फ्लैक्स भी लगाया। कार्यक्रम का संचालन विश्वास शर्मा ने किया तथा आभार धर्मेन्द्र जानी ने माना

माणक लाल जैन,झाबुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here