पन्ना जिले मे दो दिनों में दो बस दुर्घटनाओं में तीन की मौत,पन्ना से संवाद न्यूज के लिए राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

0
354

बसों की रफ्तार को रोकने में नाकाम हो रहा जिला प्रशासन

नेशलन हाईवे 39 में मोहनगढी के पास बस हुई दुर्घटना का शिकार


पन्ना। पन्ना से सतना जा रही प्राची यात्री बस क्रमांक एमपी 09 एफए 1377 जो पन्ना बस स्टैण्ड से करीब 11 बजे रवाना हुई और कुछ ही किलोमीटर दूर मोहनगढी के पास सडक से नीचे जा पलटी, जिसमें सवार करीब 30 यात्रियों में से एक यात्री धनीराम पिता रामभजन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। वही बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये। जिन्हे 108 व डायल 100 के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो क्रांसिग के चलते बस दुर्घटना का शिकार हुई है और देखते ही देखते बस सडक के नीचे जा पलटी। गेट की तरफ बस पलटने के कारण यात्रियों को कॉच तोडकर बाहर निकाला गया है। एक के बाद एक हो रही बस दुर्घटनाओं ने यातायात व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। वही आये दिन हो रही सडक दुर्घटनाओं के कारण यात्री अपने आप का सुरक्षित महसूस नही कर रहे है और जिला प्रशासन के ऊपर लचर परिवहन व्यवस्था पर कई सवाल खडे कर दिये है। यात्रियों ने दुर्घटना का कारण बस चालक की लापरवाही बताई है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार बस जब क्रासिंग ले रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर सडक से नीचे जा गिरी। जिससे यात्रियों की मुंह से चीखे निकल आई। बस में सवार महिलाएं व बच्चें रो पडे, जिन्हे राहगीरों व पुरूष यात्रियों की सहायता से कॉच तोडकर बाहर निकाला गया। बस दुर्घटना की सूचना पर पन्ना कोतवाली टीआई हरी सिंह ठाकुर व यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
बीते दिन पहले पहाडीखेरा रोड में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसमें दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही आज प्राची कोच की बस में एक यात्री ने अपनी जान गवां दी। असमय यात्रियों की हो रही मौतें चिंता का विषय है। लेकिन इस ओर जिला प्रशासन कोई कडे कदम नही उठा रहा है। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह के नियम बनाये गये है लेकिन इन नियमों का पालन सड़कों पर होता दिखाई नही दे रहा है। जिला परिवहन विभाग केवल राजस्व अर्जित करने तक सिमट कर रह गया है। जिसे यात्रियों की सुरक्षा की कोई चिंता नही है। तभी तो आये दिन बस दुर्घटना का शिकार हो रही है। लोगों की माने तो पन्ना से सतना व छतरपुर के लिए प्रत्येक 10 मिनट में परमिट जारी किया गया है। वही सस्ताहाल सडकों के कारण बस चालक समय के चलते बसों को तेज गति से दौडाते है, जिससे बस दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है।
कलेक्टर और विधायक ने घायल यात्रियों का जाना हालचाल
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी घायलों का आवश्यकतानुसार नि:शुल्क उपचार करें। मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि इन सभी के नियमानुसार आर्थिक सहायता संबंधी प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घायलों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस बात का ध्यान रखें। इन मरीजों की देखरेख के लिए रात्रि में भी डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टाफ उपलब्ध रहे। बस दुर्घटना की जानकारी पर पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल यात्रियों को हाल चाल जाना। उन्होने अस्पताल प्रबंधन से घायल यात्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राजेन्द्र सिंह लोधी, संवाद न्यूज पन्ना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here