पेट्रोल डीजल घरेलू गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने किया उपवास, पन्ना से संवाद न्यूज सिटी ब्यूरो सचिन खरे की रिपोर्ट

0
111

केंद्र व राज्य सरकार किसानों की मांगों को कर रही है अनदेखी : अनीश खान (कांग्रेस नेता)

पन्ना। डीजल पेट्रोल एवं घरेलू गैस की लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि तथा किसानों की मांगों को केंद्र सरकार द्वारा लगातार अनदेखा किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार आज प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक पर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कांग्रेसजनों ने उपवास रखते हुए मूल्यों की वृद्धि को तत्काल वापसी तथा किसानों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन में उनकी मांगों को पूरा करते हुए काला कानून वापस लिए जाने की मांग की और आयोजित किये गए उपवास कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों की जायज मांगों को लगातार अनदेखी कर रही है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पडेगा। उन्होंने कहा एक महीने में घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रु बढ़ोत्तरी तथा डीजल पेट्रोल पर लगातार कीमतों में वृद्धि इस बढ़ती महंगाई में आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है भाजपा सरकार के द्वारा रोजमर्रा के काम आने वाली जरूरतों की चीजों पर बढ़ोतरी के साथ ही किसानों के आंदोलन के कारण लाखों किसानों की मांग की अनसुनी करना यह सब भाजपा के जन विरोधी एवं तानाशाही निर्णय से आम जनमानस में आक्रोश है। उपवास की समाप्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित कांग्रेस जनों आंदोलन कर रहे। किसानों की हुई असमय मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए 5 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उपवास कार्यक्रम में उपस्थित जनों में शिवजीत सिंह, दिव्या रानी सिंह ,शारदा पाठक, पुष्पेन्द्र सिंह, मुरारीलाल थापक, मनीष मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा, पवन जैन, सुरेंद्र सिंह परमार, मनीष शर्मा, मार्तण्ड  सिंह बुंदेला, भरत सिंह, मनोज केसरवानी, दीपचंद्र अग्रवाल, वैभव थापक, अक्षय तिवारी, राजाराम जडिय़ा, पुरुषोत्तम जडिया, कदीर खान ,भूपेंद्र सिंह परमार, रेहान मोहम्मद, रसीद सौदागर, अंकित शर्मा,सुनील अवस्थी, पिंकू सिद्दीक, इरसाद मोहम्मद, निक्की खान, मुख्त्यार बेग, जन्मेजय अरजरिया, बाल किशोर शर्मा, कैलाश शर्मा, रामदास जाटव, रमन दीक्षित, अनबर बेग, जगदेव सिंह, भोले कुशवाहा, अक्षय जैन, आकिल बेग,  मनमोहन सेन, अमित शर्मा, संतराम यादव, अकरम खान, बल्लू जडिय़ा, रियासत खान, अनुराग मिश्रा, श्रीमती गीता बंशकार, मुन्नीलाल बंशकार, अनवर खान, यूनुस खान, पूनम मिश्रा, महबूब खान, सरदार सिंह यादव, डमरू लाल सेन, बबलू खान, नसीर दद्दा सहित काफ ी संख्या में उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here