मजदूरों को वापस लाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त,कलेक्ट्रेट से जारी होंगे ई पास

0
103

रीवा 02 मई 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने लॉकडाउन के दौरान रीवा जिले के अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों को वापस लाने एवं गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है एवं उक्त कार्य के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 07662-255140, 255141, 255142, 255143 एवं 252830 है।
कलेक्टर ने बताया कि पीएचई के कार्यपालन यंत्री पंकज राव गोरखेड़े को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ एसपी शुक्ला, देशनायक मिश्रा, रेशी करोदिया एवं हेमलाल चौरसिया की डियूटी सुबह 6 बजे से 12 बजे तक लगाई गयी है। सोमेश डाकवाले को नोडल अधिकारी एवं सुनील मिश्रा, अवनीश द्विवेदी, विनोद तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, ब्रम्हानंद मिश्रा, माघवेन्द्र द्विवेदी, रघुनंदन पटेल, सत्येन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, विष्णु प्रसाद पाण्डेय, विनोद गुप्ता की डियूटी सुबह 6 बजे से 12 बजे तक लगाई गयी है। महिला एवं बाल विकास के सहायक संचालक आशीष द्विवेदी एवं परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके साथ रामप्रताप सोंधिया, आशीष जैन, देवीदीन खटिक, राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, अनिल सिंह, अमर सिंह, रवि कोष्ठी, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, रामभक्त पाण्डेय, राजकुमार पाठक, सिद्धार्थ शर्मा, रामसुजान, सुभम शुक्ला, अजीत तिवारी एवं विवेक पटेल की डियूटी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक लगाई गयी है। व्याख्याता फैज अहमद सिद्दीकी एवं बीआरसी संजीव तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी डियूटी शाम 6 बजे से 12 बजे रात्रि तक लगाई गयी है। बीआरसी प्रवेश तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर इनकी डियूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गयी है।

कलेक्ट्रेट में ऑनलाइन से होता है ई-पास जारी

रीवा 02 मई 2020. शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में ऑनलाइन ई-पास जारी किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में सूरज तिवारी एवं शुक्ला कर्मचारी पदस्थ नहीं है। ऑनलाइन पास की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी स्थिति अपने मोबाइल से भी देख सकता है एवं पास जारी तथा निरस्त होने की स्थिति में भी आवेदक के मोबाइल पर ही एसएमएस भेजा जाता है। जिससे वह मोबाइल पर ही पास डाउनलोड कर यात्रा कर सकता है।
कमलेश कुशवाहा, एमडी संवाद न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here