लाकडाउन मे जरूरत मंदो को मोरवा पुलिस ने बांटा राशन, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिर्पोट

0
275

जरूरतमंदों को मोरवा पुलिस ने बांटा राशन लॉकडाउन में मोरवा पुलिस का एक अलग चेहरा सामने आया

सिंगरौली – क्षेत्र में झुग्गीए झोपड़ी व सड़क किनारे रहने वाले गरीब लोगों की मदद के लिए पुलिस आगे आई। सभी जरूरत मंद लोगों को राशन वितरित किया गया।पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी के निर्देशानुसार मोरवा पुलिस थाने के निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने थाना क्षेत्र के चटका बस्ती में जरूरतमंद लोगों को विभिन्न स्थानों पर जाकर राशन सामग्री पहुंचाई। इस मौके पर उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील कर कहा कि पुलिस प्रशासन इसी तरह आम जनता को कर्फ्यू दौरान सेवा करती रहेगी। इस दौरान उपनिरीक्षक शीतला यादव मोरवा पुलिस जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक राशन सामग्री व अन्य सामान मुहैया करवाने के लिए तत्पर रहेगी। पुलिस बल ने चटका में जीवन यापन कर रहे गरीबी रेखा से नीचे के करीब 200 लोगों के बीच चावलए डाल व आटा वितरित करवाया। इस दौरान निरीक्षक के साथ मोरवा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

गोबिन्द राज, ब्यूरो संवाद न्यूज सिंगरौली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here