सतना के कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीज की मृत्यु पर नगर निगम प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार,संवाद न्यूज एमडी कमलेश कुशवाहा की रिपोर्ट

0
205

रीवा 05 मई 2020. कोविड-19 महामारी में सतना जिले के ग्राम खम्हरिया, कोटर के पॉजिटिव पाये गये मरीज हीरालाल सेन जिन्हें सतना से रीवा में उपचार हेतु संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। कोविड-19 गाइडलाइन ऑन क्लीन बॉडी मैनेजमेंट के अनुसार नगर पालिक निगम के आयुक्त अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम रीवा, डॉक्टरों की टीम तथा पुलिस द्वारा सभी सावधानियों को ध्यान में रखकर सुरक्षा उपकरणों के साथ मृतक का दाह संस्कार किया गया।
नगर निगम की टीम द्वारा पीपीई किट् पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम से कम लोगों की मौजूदगी में विधिवत सम्मान पूर्वक दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार के दौरान उपयोग किये गये सुरक्षा उपकरणों को भी शासन के निर्देशानुसार नष्ट किया गया। नगर पालिक निगम आयुक्त अर्पित वर्मा ने मृतक के शव का दाह संस्कार करने हेतु लकड़ी, कफन, दफन के सामान की व्यवस्था करायी। निगम के दो सफाई कामगारों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीपीई किट् उपलब्ध करायी गयी थी।

कमलेश कुशवाहा, एमडी संवाद न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here