समरसता दिवस के रूप मनाई गई दत्तोपंत ठेगड़ी जी की पुण्यतिथि, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज

0
340

समरसता दिवस के रूप में मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि

सिगरौलीभारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी की 15वीं पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनायी। जिले की भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्द्ध सभी यूनियनों ने अपने अपने क्षेत्र में स्व0ठेंगडी जी के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर याद किया।ठेंगडी जी द्वारा संघ प्रचारक के रूप में काम करने के बाद देश मे मज़दूर जगत उनके जीवन उत्थान के लिए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिन 23 जुलाई सन 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। आज भारतीय मजदूर संघ विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक रहते हुये भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिसके सिद्धान्त को आई0एल0ओ0 के साथ विश्व के अन्य श्रम संगठन भी मान रहे है। ठेंगडी जी ने जिस उद्देश्य को लेकर मज़दूर क्षेत्र में काम शुरू किया था यह उसी का प्रतिफल है। अब वह दिन दूर नहीं जब यह संगठन मज़दूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए स्वत्व को प्राप्त करेगा। इस मौके पर जिले की अन्य यूनियनों के साथ साथ एन0सी0एल0 में सभी परियोजना व इकाई में भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के कार्यक्रम हुये और साथ ही गरीबएपीड़ित एपिछड़े समाज के लोगों को भोजन दान भी किया गया। बी0के0के0एस0एस0 के कार्यकारी उपाध्यक्ष डी0पी0दुबे ने अमलोरी में ठेंगडी जी की पुण्यतिथि को समरसता एसम्भाव के रूप में मनाने पर प्रकाश डाला तथा उनके बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया। वही संगठन के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि श्रद्धेय ठेंगडी जी ने बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जन्म शताब्दी जे अवसर पर पुणे में दिनांक 14 अप्रैल 1983 को सामाजिक समरसता मंच की स्थापना की थी।उन्होंने कहा था कि सामाजिक समरसता के बिना सामाजिक समता असम्भव है। इस ध्येय वाक्य का उद्धोष कर एश्रद्धेय दत्तोपंत ने हिन्दू समाज की अत्यंत पीड़ादायक व्याधि के उपचार का मार्ग प्रशस्त किया था। झिंगुरदाह परियोजना व मुख्यालय ने सयुंक्त रुओ से गरीब बस्ती में जाकर सचिव डी0एन0सिंहएअध्यक्ष एस0एन0शुक्लाएएबाबूरामएकेंद्रीय कोषाध्यक्ष अजय मिश्राएपंकज रॉयए प्रयाग लालए आदि ने सामुहिक भोजन दान किया वही अमलोरी में एन0के0सिंहएआर0के0सिंहएदिवाकर सिंह ने समाज के गरीब लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। निगाही में केंद्रीय पदाधिकारी राकेश पांडेयएतेज लाल मरावी के साथ मे सचिव दिलीप कुमार पांडेयएअध्यक्ष राजाराम मरावीए मनीष चौबे की देखरेख गरीबो को भोजन दान किया। दूधिचुआएमें आर0पी0पटेलएसंयुक्त महा सचिवए रामभान सिंहए अब्दुल गनी के नेतृत्व में अध्यक्ष श्यामधर दुबे ने गरीबों में भोजन बाटा।केंद्रीय कर्मशाला के अध्यक्ष शशिपाल सिंह व सचिव पुरषोतम सिंह ने कर्मचारी मनोरंजन केंद्र में खिचड़ी के रूप में प्रसाद बांटा।नेहरू शताब्दी में दीपक कुमारए राजेन्द्र सिंहएने केंद्रीय पदाधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में फलाहार का वितरण किया। गोरबी में भी अध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व में आंगन वाड़ी व प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भोजनए फल बांटे गये।जयन्त परियोजना में भी कार्यालय में परचन प्रसादएकेवलनाथ सिंहएवीरेन्द्र मिश्रा ने इसी प्रकार कार्यक्रम का आयोजन कर ठेंगडी जी की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here