सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में कल होगा जंगी प्रदर्शन जी जान से जुटे कार्यकर्ता,हनुमना से संवाद न्यूज ब्यूरो सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

0
761

हनुमना- केंद्र सरकार द्वारा लगाये गये किसान बिलों के विरोध तथा विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगत शुक्ला एवं कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष हरिलाल कोल आदि वरिष्ठ कांग्रेसियों की विशेष उपस्थिति में 1 अक्टूबर गुरुवार को जनपद पंचायत हनुमना के प्रांगण में 12:00 बजे दिन से आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री सिंह के जांबाज सिपाहियों ने प्राणपण से जुटकर रात दिन एक कर दिया है। उल्लेखनीय है कि तकरीबन हफ्ते भर से चल रही तैयारियों को लेकर श्री सिंह जहां स्वयं मानिटरिंग करते हुए अपने जांबाज सिपाहियों के साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एन यस यू आई के कार्यकर्ताओं को दी गई 1-1 जिम्मेदारी का बारीकी से संज्ञान में लेते हुए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमना , खटखरी एवं मऊगंज के अध्यक्षों क्रमशः नरेंद्र सिंह पतुलखी, हिंछलाल पटेल व संजय तिवारी, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मकसूद खान हनुमना मंडलम अध्यक्ष हरि नारायण गुप्त, खटखरी मंडल अध्यक्ष माहेश्वरी मिश्रा, शाहपुर मंडल अध्यक्ष दिनकर राल्ही, कांग्रेस नेता अमृतलाल शुक्ला, हनुमना नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, न्यायिक युवा शक्ति के अध्यक्ष सुमित केसरी ,केशव गुप्ता, पवन पाल सिंहम, मिंटू सिंह,वंशमणिसिंह, शैलेंद्र सिंह आदि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समस्त क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जनपद पंचायत हनुमना में पहुंचने की अपील की है।

सम्पति दास गुप्ता, ब्यूरो संवाद न्यूज हनुमना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here