सिंगरौली। हीरावती न्यूज़ टाइम्स के संपादक डॉ. डी.डी. मिश्रा कि पूज्य माताजी हीरावती मिश्र की रविवार को रात 2:30 बजे ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया । वे 85 वर्ष की थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव मिर्जापुर में कंपनी घाट ( गंगा नदी) पर विधि विधान से किया गया। उनके बड़े पुत्र सत्यदेव मिश्रा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, व्यापारियों के साथ ही पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की है।
शोक व्यक्त करने वाले पत्रकारों में कालिका गुप्ता, रोहित गुप्ता , रामयश सिंह, गोविंद राज, वीरेंद्र पांडेय, गणेश सिंह विशाल, हरमीत सिंह, धीरज सिंह, राज किशोर पांडे, कुलदीप सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।
