आल इंडिया राजीव गांधी यूथ ब्रिगेड ने पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरित किए, संवाद न्यूज ब्यूरो एम.शाकिर की रिपोर्ट

0
135

धामपुर। ऑल इंडिया राजीव गांधी यूथ ब्रिगेड के संगठन में नगर एवं जिले के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।


धामपुर में नगीना चौराहा के निकट कांग्रेस पार्टी की एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजलूम, दलितों, पिछड़ों और किसानों की पार्टी है। आज इस बुरे वक्त में गरीबों की आवाज को न सपा उठा रही है और न ही बसपा। आज गरीब मजलूमों की आवाज को कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी बुलंद कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गरीबों के मसीहा बनकर गरीबों की आवाज उठा रहे हैं। फहीम अहमद ने आम जनता से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में जान से मेहनत करके कांग्रेस पार्टी के
प्रत्याशी को जीता कर कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सभी धर्म जाति के लोगों को एकजुट होकर इस बार भाजपा को सबक सिखाना है और कांग्रेस की सरकार को सेंटर वह प्रदेश में जमाना है। मीटिंग को अरमान सैफी पूर्व जिलाध्यक्ष, अकबर दीवाना, नसीम अंसारी, एजाज अल्वी आदि ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष फहीम अहमद व जिला महासचिव सज्जाद सिद्दीकी एवं मुख्य अतिथि हुसैन अहमद अंसारी आदि लोगों की मौजूदगी में नौशाद आलम अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, एजाज अल्वी को जिला संगठन मंत्री, सज्जाद सिद्दीकी को जिला महासचिव, मोहम्मद साजिद को धामपुर नगराध्यक्ष, मोहम्मद सेफ उर्फ बाबा को शेरकोट नगराध्यक्ष, रिहान जैदी को बढ़ापुर नगर अध्यक्ष, वली उल्ला चेयरमैन को जिला प्रभारी, मोहम्मद रेहान को नजीबाबाद नगराध्यक्ष, नसीम कुरैशी को धामपुर नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। प्रोग्राम को कामयाब बनाने में नौशाद आलम अंसारी, बबलू, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद साजिद, नसीम कुरैशी साद, अक्षय दलित, संजय दलित, आदित्य सिंह आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। प्रोग्राम की अध्यक्षता ऑल इंडिया राजीव गांधी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष फईम अहमद ने की तथा संचालन मोहम्मद सज्जाद सिद्दीकी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here